Natural तेजाब से जल जाएगा खाली पेट, भूलकर भी न करें सेवन

Update: 2024-08-11 17:29 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए, इस बारे में बच्चे से लेकर बड़ों को पता होना चाहिए। क्योंकि गलत चीजों को खाने की आदत आगे जाकर कई सारी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। अगर आप गलती से भी खाली पेट 3 चीजें खा लेते हैं तो तेजाब से पेट जल सकता है। साथ ही आपको हेयर लॉस भी हो सकता है।खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर वैद्य मिहिर खत्री के मुताबिक 3 चीजों को खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए। खासक
र Acidity
के शिकार लोगों को इनसे एकदम दूर रहना चाहिए। एसिडिटी में ऐसा लगता है मानों पेट में तेजाब बन रहा है और खट्टी डकार आना, सीने में जलन आदि दिक्कतें हो सकती हैं।सुबह खाली पेट नींबू पानी
सुबह खाली पेट नींबू पानी
खाली पेट खट्टी चीजों का सीधा सेवन करने से बचना चाहिए। कई लोग वेट लॉस के लिए गर्म पानी में सीधे नींबू का रस और शहद डालकर पीते हैं। ऐसा करने से एसिडिटी बढ़ेगी, हेयर फॉल होगा और स्किन रैशेज की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक गर्म पानी में शहद लेना तो जहर के समान है।
खाली पेट लहसुन खाना
अगर आप सुबह खाली पेट लहसुन खाते हैं तो यह नुकसानदायक हो सकता है। अक्सर लोग Cholesterol कम करने और ब्लड फ्लो सुधारने के लिए लहसुन की कलियां खाली पेट खाते हैं। मगर एसिडिटी के मरीजों के लिए यह तकलीफ को बहुत ज्यादा बढ़ा सकता है।
अदरक मसाले वाली चाय
यह गलती तो लगभग हर इंसान करता है। हमें खाली पेट अदरक मसाले वाली चाय पीने की आदत होती है। जिससे फोकस और एनर्जी बढ़ जाती है। लेकिन ये चीज एसिडिटी को बढ़ाने का काम करती है। इसलिए इससे तौबा कर लें।
खाली पेट खाएं ये चीजें
पपीता
केला
सेब
भीगे हुए बादाम
अंडे
Tags:    

Similar News

-->