40 साल के बाद जरूर खाएं ये फूड्स

Update: 2024-05-12 03:56 GMT
लाइफस्टाइल : जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में इसकी न्यूट्रिएंट की डिमांड इसी अनुसार घटती बढ़ती रहती है। बढ़ती उम्र में सही मात्रा में सभी पोषक तत्वों का सेवन करना जरूरी हो जाता है। किसी भी तत्व की कमी या अति शरीर को कमजोर करने के साथ इम्युनिटी कमजोर करती है और शरीर को कई बीमारियां दे सकती हैं। इस दौरान मेटाबोलिज्म धीमा होता है, कई प्रकार के हार्मोनल असंतुलन होते हैं और हड्डियां भी कमजोर होना शुरू हो जाती हैं।
ऐसे में 40 की उम्र के बाद अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए और कार्ब्स, प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल युक्त एक संतुलित आहार बनाना चाहिए। आइए जानते हैं, वो 5 सुपरफूड जिनका सेवन आपको 40 की उम्र के बाद जरूर करना चाहिए-
अंडे
अंडे नेचुरल मल्टीविटामिन है, जो कि प्रोटीन और विटामिन का स्टोरहाउस है। अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है और ब्रेन हेल्थ के लिए भी ये बहुत जरूरी है। यह गुड कॉलेस्ट्रॉल का स्रोत होते हैं और इसमें मौजूद ल्यूसिन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
बेरी
फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर बेरी हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और स्किन को पोषण दे कर इसका ग्लो बरकरार रखते हैं। यह कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है।
फैटी फिश
ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फैटी फिश हार्ट और ब्रेन की कार्यशैली को सक्रिय रखते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। इसमें विटामिन डी, यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है, मेमोरी और ब्रेन के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करता है।
क्वीनोआ
क्वीनोआ फाइबर रिच होता है, जो गट हेल्थ को सुधारता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कब्ज दूर भगाता है, इसे चबाना और निगलना भी आसान होता है, जिससे 40 से अधिक लोगों के साथ खास बुजुर्गों के लिए ये एक बहुत ही पौष्टिक विकल्प साबित होता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल, मेथी, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये शरीर को पोषण देने के साथ आयरन भी देती हैं, जिससे खून की कमी और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।
Tags:    

Similar News

-->