Monsoon Care Tips Oily Skin :मानसून में ऑयली स्किन से हैं परेशान,अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स
Monsoon Care Tips Oily Skin : मानसून आते ही ठंडक तो मिलती है लेकिन स्किन के लिए? बस आफत ही समझो। ऑयली या फिर कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए तो ये मौसम जैसे कोई एग्जाम का टाइम हो गया हो। चेहरा बार-बार पसीने से भीगता है, चिपचिपा महसूस होता है और ऊपर से स्किन ऐसी फीकी-सी दिखने लगती है कि पूछो मत। रोज का यही झंझटऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं।
गुलाब जल ट्राय करो:
मानसून में स्किन चिकचिक (Monsoon Care Tips Oily Skin) हो जाती है तो? सीधी बात गुलाब जल ट्राय करो इसमें नैचुरल ऐस्ट्रिंजेंट वाला टच होता है जिससे स्किन टाइट रहती है और ओवरएक्टिव ऑयल कंट्रोल में रहता है। सुबह-शाम बस थोड़ा सा गुलाब जल कॉटन बॉल पर लो और चेहरे पर हल्के हाथों से लगा लो।
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक:
ये तो दादी-नानी का आजमाया नुस्खा है। पता नहीं कितने सालों से लोग इसे चेहरे पर लगा रहे हैं। ये मिट्टी चेहरे की चिपचिपी तेल Monsoon Care Tips Oily Skin को खींच लेती है मतलब ऑयली स्किन वालों के लिए तो जैसे वरदान। ऊपर से फेस पर एक ठंडक-सी महसूस होती है । हफ्ते में दो बार लगाओ, देखना चेहरे की चिकनाई खुद-ब-खुद कम हो जाएगी।
पपीता-शहद वाला स्क्रब:
कमाल की चीज है पपीता सिर्फ हेल्थ के लिए नहीं स्किन के लिए भी सुपरहिट है। ये पुराने डेड स्किन सेल्स को साफ कर देता है, और शहद? वो तो स्किन को फुल ऑन मॉइश्चराइज कर देता है। इसका इस्तेमाल कर लो फेस एकदम क्लीन और फ्रेश दिखेगा बिल्कुल इंस्टा फिल्टर जैसा बिना किसी मेहनत के।
ऑइल-फ्री मॉइश्चराइज़र यूज करो:
मानसून में स्किन वैसे भी चिपचिपी हो जाती है ऊपर से भारी क्रीम लगाओगे तो और बुरा हाल हो जाएगा। तो बस कोई हल्का-फुल्का, ऑइल-फ्री मॉइश्चराइज़र लगाओ स्किन हाइड्रेट भी रहेगी, और चेहरा तैलीय टॉप बनकर नहीं चमकेगा।
नीम तो पिंपल्स का दुश्मन नंबर वन है। ऊपर से एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखने का बादशाह। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगा लो, फिर देखो कमाल। पिंपल्स, चिपचिपापन सबको नो एंट्री मिल जाएगी। सच में स्किन फ्रेश दिखेगी और एक्ने-वेक्ने सब हवा हो जाएंगे।