Methi Paratha : अगर मेथी के पत्तों की बात करें तो इनमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। मेथी के पत्तों में फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने में मददगार होते हैं। मेथी के पराठे को आप अचार, चटनी या चाय के साथ भी परोस सकते हैं। तो आइए जानते हैं मेथी का पराठा बनाने की विधि।
कैसे बनाएं मेथी के पराठे
सामग्री-
गेहूं का आटा
बेसन
मेथी के पत्ते (बारीक कटी हुई)
जीरा
हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
लाल मिर्च पाउडर
दही
तेल
नमक
मेथी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्ते तोड़ लें. तोड़े हुए पत्तों को पानी से भरे प्याले में डालकर अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद मेथी के पत्तों को बारीक काट लें. अब एक परात में एक कप गेहूं का आटा और बेसन छान लें. उसमें जीरा, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, दही, एक बड़ा चम्मच तेल, बारीक कटी मेथी और नमक डालें. सभी को अच्छे मिलाते हुए नरम आटा गूंध लें. आटे को किसी कपड़े या प्लेट से ढक कर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें. पराठा बेलने की तैयारी करें, एक बार फिर से आटे को अच्छे से मसल लें. आटे से लोई निकाल कर उसे बॉल की तरह गोल आकार दें और लोई को गोल बेल लें. आप गोल पराठा बनाना चाहते हैं तो इसे ऐसा ही रहने दें या तिकोना शेप देना चाहते हैं, तो गोल बेल कर बीच में तेल लगा लें और फिर दो बार फोल्ड करके तिकोना आकार दें. अब आटा लगाकर इसे तिकोना बेल लें. अब मीडियम आंच पर तवा गरम करें. इसके ऊपर बेला हुआ पराठा रखें और दोनों तरफ से तेल या बटर लगाकर सेंक लें. गर्मागर्म पराठे को अपनी पसंद की पेयर के साथ शेयर करें|