MANGODI KADHI RECIPE : बनाइये टेस्टी और हेल्दी मंगोड़ी की कढ़ी जानिए रेसिपी

Update: 2024-06-23 02:09 GMT
MANGODI KADHI RECIPE :कढ़ी कई चीजों की बनती है। यह अपने खास स्वाद के कारण पहचानी जाती है। अगर आप दाल और सब्जियों से उकता गए हैं तो मंगोड़ी की कढ़ी पर भरोसा जताकर देखें। यह आपकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। इसे जो कोई खाएगा वो इसके जायके में खो जाएगा। यह जहां खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है, वहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है। मिनटों में तैयार होने वाली यह डिश DISH आपके खाने में चार चंदा लगा देगी। इसे रोटी के अलावा चावल से भी खा सकते हैं। इसका जायका सभी के साथ अच्छा लगता है।
सामग्री (Ingredients)
बेसन -1 कप
मंगोड़ी तली हुई – 1 कप
दही – 2 कप
तेल – 3 टेबल स्पून
हींग – 1-2 पिंच
राई - आधा छोटी चम्मच
जीरा – आधा छोटी चम्मच
मैथी दाना – आधा छोटी चम्मच
अदरक लहसुन प्याज का पेस्ट
हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले बेसन को अच्छे से छान लें। अब गहरे बर्तन में दही मथ लें और बेसन में दही को मिलाकर इसे अच्छी तरह मिला लें, ताकि इसमें गुठलियां बाकी न रहें।
- अब बेसन और दही के घोल को एक गहरे बर्तन में निकालकर इसमें 7-8 कप पानी मिला लें।
- अब आंच पर कड़ाही में तेल चढ़ाएं। गरम होने पर इसमें राई, जीरा, हींग और मेथी डालकर तड़का लगाएं।
- इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर व अदरक, लहसुन, प्याज का पेस्ट डालें।
- पहले से भूनी हई मूंग दाल की मंगोड़ी भी इसमें डालें और ऊपर से डेढ़ कप पानी डालकर मद्धम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मंगोड़ी मुलायम SOFT न हो जाएं।
- इसके बाद इसमें कढ़ी के लिए तैयार किया गया बेसन और दही का घोल डालकर उबाल आने तक लगातार चलाएं।
- फिर इसमें नमक डालें और चलाएं। आंच कम करके कढ़ी को 10 से 15 मिनट तक आराम से पकने दें।
- बीच-बीच में कढ़ी को चमचे से चलाते रहें। जब कढ़ी के ऊपर बेसन की मलाई जैसे परत दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि तैयार है मंगोड़ी की कढ़ी।
Tags:    

Similar News

-->