Mango Halwa: इस रेसिपी से आम का हलवा बनाना है आसान

Update: 2025-06-01 02:54 GMT
Mango Halwa: आम का स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतना ही इससे बनने वाले व्यंजन लजीज होते हैं। इस मौसम में लोग मैंगो आइसक्रीम या मैंगो शेक पीना काफी पसंद करते है। मैंगो शेक तो घर पर आसानी से मिनटों में तैयार हो जाता है, इसलिए आए दिन ही घर पर मैंगो शेक बनता है।
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह मिठाई खासतौर पर आम की खुशबू और स्वाद से भरपूर होती है। आइए जानते हैं घर पर आम का हलवा आसानी से कैसे बनाएं।
आम का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
दो कप पके हुए आम का गूदा
आधा कप सूजी
चार बड़े चम्मच घी
आधा कप चीनी
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
एक कप दूध
आधा कप पानी
केसर और काजू, बादाम कटे हुए
आम का हलवा बनाने की विधि:
स्टेप 1- एक पैन गर्म करके उसमें दो चम्मच घी डालें
स्टेप 2- अब उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3- जब सूजी से खुशबू आने लगे, तब उसमें दूध और पानी डालें।
स्टेप 4- इसे अच्छी तरह चलाते रहें ताकि गांठ न बने।
स्टेप 5- जब सूजी थोड़ा पक जाए, तब उसमें आम का गूदा और चीनी डालें।
स्टेप 6- अब इसे लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए।
स्टेप 7- अंत में बचे हुए घी और इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
स्टेप 8- हलवा जब पैन से चिपके नहीं और अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें।
स्टेप 9- ऊपर से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और गरमागरम परोसें।
Tags:    

Similar News