Makhane Khane ke Fayde or Nuksan: गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान

Update: 2024-08-26 05:22 GMT
Makhane Khane ke Fayde or Nuksan: अच्छी सेहत के लिए सूखे मेवों और नट्स में मखाना को भी गुणों से भरपूर माना गया है। मखाना में फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसमें अन्य कई न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। इसके गुणों के कारण, इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। खासकर, महिलाओं के लिए, यह बहुत फायदेमंद होता है। मखाना एक लो-फैट स्नैक है और इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को मखाने को कम खाना चाहिए। मखाने में क्या
औषधीय गुण
मौजूद हैं, इसके क्या फायदे और नुकसान हैं, इसे किन तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है
मखाने के फायदे Benefits of Makhana
मखाना खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्सकाफी कम होता है। इसलिए, डायबिटीज पेशेंट्स को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
मखाने में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए, जिन लोगों को एनीमिया है या अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, उन्हें मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए।
मखाना कब्ज को दूर करता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से, इसके सेवन से पेट आसानी से साफ होता है।
मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन कम होता है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। इसलिए, पीसीओएस से परेशान महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
मखाने में डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसे खाने से शरीर में मौजूद, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
इसमें मौजूद, मैग्नीशियम और पौटेशियम की वजह से, इसे खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है। वहीं, इसमें सोडियम कम मात्रा में होता है, जिससे बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, तो यह हेल्दी स्नैक आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह एजिंग के साइन्स को भी कम करता है।
प्रेग्नेंसी में खाना खाना भी फायदेमंद माना जाता है।
मखाना, दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
इसकी तासीर ठंडी होती है। खासकर, गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए।
मखाने में प्रोटीन अधिक होता है। इसलिए, इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ रहता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती हैं।
मखाने में आइसोक्यूनोलिन एल्केलॉइड होता है। इससे नींद आने में मदद मिलती है और स्ट्रेस भी कम होता है।
इसमें मौजूद, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों के कारण, यह मसूड़ों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
मखाने के उपयोग Uses of Makhana
मखाने को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
मखाने को हल्के घी के साथ रोस्ट करके आप इसे शाम के स्नैक के तौर पर खा सकती हैं।
डिनर में मखाने और पनीर की टिक्की भी वेट लॉस के लिए अच्छी मानी जाती हैं।
मखाने को दूध में भिगोकर खाना भी फायदेमंद होता है।
कुछ जगहों पर इसे सब्जी में मिलाकर भी बनाया जाता है।
कुछ स्मूदीज में भी मखाने का इस्तेमाल होता है।
मखाना के नुकसान (Side Effects of Makhana in Hindi)
मखाना खाना यूं तो सेहत के लिए, बहुत फायदेमंद होता है और इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
खासकर, जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें मखाना कम मात्रा में खाना चाहिए।
अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है या आपको डायरिया है, तो मखाना न खाएं।
अगर आपको किडनी स्टोन है, तो भी एक्सपर्ट मखाने को न खाने की सलाह देती हैं।
अगर आपको मखाने या किसी ड्राई फ्रूट से एलर्जी है, तो भी एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Tags:    

Similar News

-->