Makhan Mishri :श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर घर पर बनाएं शुद्ध देसी माखन मिश्री
Makhan Mishri : बाल रूप में श्रीकृष्ण माखन चुराने के लिए प्रसिद्ध थे, इसलिए भक्तजन माखन अर्पित कर उनके बालस्वरूप से प्रेम और भक्ति प्रकट करते हैं। यह परंपरा उनके प्रति स्नेह और शुद्ध भावनाओं का प्रतीक मानी जाती है। तो हम आपको बताएंगें की माखन कैसे बनता है।
सामग्री:
बर्फ के टुकड़े
देसी घी – 300 ग्राम
केसर वाला दूध – 1 बड़ा चम्मच
मिश्री – 2 बड़े चम्मच
1. एक बर्तन में बर्फ के टुकड़े और 300 ग्राम देसी घी डालें। लगातार फेंटते रहें जब तक घी मखन जैसा न बन जाए।
2. बर्फ के टुकड़े मखन से निकाल दें। फिर इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
3. सेट हो जाने के बाद ऊपर से थोड़ा केसर वाला दूध और मिश्री डालें।
4. अब यह स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन परोसने के लिए तैयार है।