500 से कम कीमत पर अपने घर को बनाएं दिवाली रेडी, जगमग हो जाएगा आशियाना

Update: 2022-10-22 04:28 GMT

नई दिल्ली । दिवाली बस कुछ दिन दूर है और शॉपिंग के बाद हमारे लिए जो सबसे बड़ा काम होता है, वो है घर को सजाना। वैसे तो ट्रैडिशनल तरीके से घर को सजाना अपने में ही मजेदार होता है। लेकिन कभी-कभी आपके पास समय का अभाव होता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान और सस्ते विकल्प लाएं है, जो आपके फेस्टिव मूड को रोशन कर देंगे, तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

ये बबल सेप्ड स्ट्रिंग लाइट हैं, जिसमें कुल 25 LED लाइट्स होती हैं और यह 4 मीटर लंबी है। यानी कि अगर आप इसे अपने घर में लगाने वाले हैं तो यह काफी बड़ा हिस्सा कवर करेगी। इस लाइट को आप फेस्टिव सीजन के बाद डेकोर आइटम्स की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इन लाइट्स को आप अमेजन पर 278 रुपये में खरीद सकते हैं।

अगर आप अपने डेकोरेशन को थोड़ा और क्लासी बनाना चाहते है तो इन फूल के आकार के साथ आने वाले फेरी लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये 12 मीटर लंबी होती है और इसमें 42 LED लाइट्स मिलती है। आप इसे धर के बाहर और अंदर दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इन स्ट्रींग लाइट की कीमत 339 रुपये है और इसे आप अमेजन पर खरीद सकते हैं।

अगर आप पुराने मिट्टी के तेल वाले लालटेन के शौकिन है और अपने घर को इस बेहतरीन लुक देना चाहते है, तो ये लाइट्स आपके लिए ही है। इन लाइट्स को आप अमेजन पर 356 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि ये लाइट्स 4 मीटर लंबी है और इसमें 16 LED मिलती है।

Tags:    

Similar News