इन नेल आर्ट की मदद से अपने हाथों को बनाएं खूबसूरत

Update: 2024-05-01 08:05 GMT
लाइफस्टाइल : नेल आर्ट करवाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार इसमें डिजाइन समझ नहीं आते हैं। जिसे लगाकर हम अपने हाथों के नाखूनों को खूबसूरत बना सके। सबसे ज्यादा दिक्कत होती है राउंड नेल्स पर इसपर लगाने के लिए अक्सर हम अलग-अलग नेल आर्ट के डिजाइन को सर्च करते हैं, ताकि नाखूनों की सुंदरता को दोगुना कर सके। अगर आपको भी राउंड नेल्स के लिए नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट करना है तो इसके लिए आर्टिकल में बनाए गए डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।
कैट डिजाइन नेल आर्ट
अगर आपको एनिमल पसंद है तो आप नेल आर्ट में कैट डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट के लिए आप अपनी पसंद की कैट का डिजाइन पसंद करें। फिर उसी डिजाइन को नाखूनों पर क्रिएट करवाएं। आप चाहें तो इसमें कलर को भी एड करा सकती हैं। वहीं आप चाहें तो कैट का फेस या पूरी कैट का डिजाइन भी नाखूनों पर क्रिएट करा सकती हैं। मार्केट से जाकर लगाने के लिए यह नेलआर्ट 1000 से 1500 रुपये में लग जाएगी।
लीफ डिजाइन नेल आर्ट (Latest Nail Art Designs)
लीफ डिजाइन वाले नेल आर्ट को भी आप राउंड नेल्स पर क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके नेल्स अच्छे लगते हैं। इस तरह के डिजाइन में आप छोटे और बड़े दोनों तरह के डिजाइन की पत्ती के डिजाइन को क्रिएट करवाएं। साथ ही आप कलर भी आप अपनी पसंद का चूज कर सकती हैं। मार्केट से जाकर लगवाने के लिए आपको 1500 से 2000 रुपये तक खर्च करना पड़ेगा।
डॉट नेल आर्ट डिजाइन ( Dot Nail Art Designs)
आप सिंपल डिजाइन को भी राउंड नेल्स पर क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप डॉट नेल आर्ट डिजाइन को एक नाखून छोड़कर दूसरे पर क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो डॉट को छोटे और बड़े दोनों तरह के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आप घर पर खुद एक इयर बड की मदद से लगा सकती हैं, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
राउंड नेल्स पर इस तरह के नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट करें। इसे लगाने के बाद आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही आपको कुछ नए डिजाइन क्रिएट करने को मिलेगा।
Tags:    

Similar News