मीठे में बनाएं काजू-पिस्ता रोल

Update: 2023-06-03 17:16 GMT
आने वाले दिनों में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आने वाला हैं। इस दिन कई लोग व्रत रखते है और कृष्ण की पूजा करते है। व्रत के दौरान फलाहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो स्वाद के साथ एनर्जी भी प्रदान करें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको काजू-पिस्ता रोल बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे है। इसका बेहतरीन स्वाद सभी को पसंद आता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
काजू - 5 कप
शक्कर - 2 चम्मच
चीनी - 4 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
पिस्ता - 5 कप
सिल्वर लीफ - 4
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप काजू को पानी में भिगो कर और पिस्ता को छिल कर रख लें।
- इसके बाद दोनों चीजों को अलग-अलग तरह से पीस कर पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर शक्कर को काजू में मिलाएं और पिस्ता को चीनी के साथ मिला दें।
- दोनों चीजों को अलग-अलग पैन में पकाएं।
- मिश्रण में जैसी चीनी घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
- अब इन्हें कढ़ाई में से निकालकर अलग-अलग शीट्स में रख लें।
- पिस्ता और काजू की अलग-अलग परत को रोल कर लें।
- रोल करने के बाद इन्हें छोटे-छोटे पीसों में काटें। इसके बाद सिल्वर लीफ से गर्निश करें।
- आपका काजू-पिस्ता बनकर तैयार है। ड्राई-फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->