बनाए राजगिरे के आटे का शीरा

Update: 2023-06-25 12:37 GMT
आवश्यक सामग्री :
- एक कप राजगिरा का आटा
- डेढ़ कप दूध
- दो चम्मच घी
- आधा कप चीनी
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- बादाम 4-5 (पतले कटे हुए)
- काजू 7-8 (बारीक कटे हुए)
 बनाने की विधि :
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक बर्तन में दूध डालकर उबलने के लिए रखें।
- एक दूसरी कड़ाही में मीडियम आंच में घी गरम करें और इसमें काजू-बादाम डालकर भून लें।
- अब इसी कड़ाही में राजगिरे का आटा डालकर हल्की आंच पर भूरा होने तक भूनें। आटे को लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं।
- जब आटे से खुशबू आने लगे तो इसमें उबला दूध धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह से चलाते रहें। इसे लगातार चलाते रहने से इसमें गांठ नहीं पडे़गी।
- अब इसमें चीनी, मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब पैन घी छोड़ने लगे तब हलवे को 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें।
- तैयार है राजगिरे के आटे का शीरा।
Tags:    

Similar News

-->