ऐसे बनाएं अचार का पराठा, खाकर भूल जाएंगे चूरन-चटनी
सुबह का नाश्ता हो या दिन का भोजन पराठा (Paratha) अपने आप में एक कंप्लीट मील होता है. आपने पराठे की कई वैरायटी का स्वाद चखा होगा.
सुबह का नाश्ता हो या दिन का भोजन पराठा (Paratha) अपने आप में एक कंप्लीट मील होता है. आपने पराठे की कई वैरायटी का स्वाद चखा होगा. आपको खुद भी कई तरह के पराठे बनाने आते होंगे लेकिन आज हम आपको एक अलग तरह का पराठा बनाना सिखाएंगे. ये है अचार का पराठा. अचार का पराठा बनाने में जितना आसान होता है खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है. आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं अचार का पराठा बनाने की आसान विधि.
अचार का पराठा बनाने की सामग्री
आम के आचार का बचा हुआ मसाला
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
आटा- 2 1/2 कप
घी या तेल- 1 1/2 बड़ा चम्मच
आलू- 2 उबले हुए स्टफिंग के लिए
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
अचार का पराठा बनाने की विधि
-अचार का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आम के आचार या मिर्च के आचार के बचे हुए मसाले को अलग करें.
-इसके बाद आंटे को गूंथ लें. आटा थोड़ा ढीला ही गूंथे ताकि पराठे अच्छे बन सकें.
-इसके बाद उबले आलू छीलें और उन्हें मैश कर लें. आलू में हरी मिर्च, धनिया पत्ती, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाले और अच्छे से मिक्स कर लें.
-इस मिश्रण को आटें की लोई में भरें और फिर इसे वैसे ही बेलें जैसे आप आलू का पराठा बेलते हैं.
- इसके बाद आपको इसके उपर अचार के मसाले को लगाना होगा. इतना करने के बाद आप पराठे को वैसे ही सेकें जैसे आप सेकते हैं.
-इसे आप घी या तेल की मदद से सेक सकते हैं. गरम गरम अचार के पराठे को हरी चटनी के साथ परोसें.