जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नाखूनों (Nails) की देखभाल विंटर (Winter) में खास तौर पर करनी पड़ती है. इसके लिए आमतौर पर लोग बाजार में मिलने वाले क्रीम आदि का प्रयोग करते हैं जो दाम में महंगे तो होते ही हैं, ये कई बार नाखूनों के आसपास की स्किन के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं. ऐसे में इन समस्‍याओं से बचने के लिए आप घर (Home) पर अपना नैचुरल नेल केयर ऑयल(Nail Care Oil) बना सकते हैं जो आपकी नेल्‍स को मजबूती देंगे. घर में बने नेल केयर ऑयल को बनाना तो आसान होता ही है इसे आप जब चाहे बना भी सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि हम घर पर अपना नेलकेयर ऑयल कैसे बना सकते हैं. साथ इसके फायदों को भी यहां आप जान सकते हैं.

1.नारियल के तेल के साथ वैसलीन
नाखूनों को चमकदार और मजबूत बनाने के लिए आप नारियल के तेल की कुछ बूंदें लें और इसमें थोड़ा सा वैसलीन मिलाएं. अब आप इसे नाखूनों के साथ-साथ क्यूटिकल्स पर लगाएं. इसके प्रयोग से से नाखूनों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
2.वैसलीन के साथ शिया बटर और एसेंशियल ऑयल
आप कोई भी असेंशियल ऑयल लें और इसकी दो बूंद के साथ थोड़ा सा वैसलीन और शिया बटर मिक्‍स करें. इस मिश्रण को नाखून और उनके आसपास क्यूटिकल्स पर लगाएं. 15 मिनट तक हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें. आप इसे रात के समय कर सकते हैं.
3.नारियल तेल के साथ कैस्टर ऑयल
नारियल तेल के साथ कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं और नाखूनों पर लगाएं. इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक नाखून पर लगा रहने दें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें. ऐसा करने से नाखून मजबूत होते हैं और लंबे समय तक लंबे और चमकदार रहते हैं.
4.नारियल तेल के साथ तिल का तेल
अगर आप नारियल तेल और तिल का तेल रोज नाखूनों पर लगाएं तो ये नाखूनों की मजबूती के लिए बेहद उपयोगी है. आप इन दोनों को मिलाकर एक मिश्रण बनाएं और रोज रात में नाखूनों पर लगाकर रखें. नाखून लंबे और मजबूत नजर आएंगे.
5.विटामिन ई के साथ नारियल तेल
आप नारियल के तेल में विटामिन ई के कैप्सूल ऑयल को मिलाएं और मिश्रण को नाखून पर लगाएं. 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण को लगाकर रखें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें.


Tags: