घर पर झटपट बनाए आलू वाली मैगी, जानें रेसिपी

Update: 2024-05-08 03:18 GMT
लाइफस्टाइल : दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें नॉर्मल से कुछ हटकर खाना पसंद होता है। हालांकि, सबका फूड टेस्ट अलग होता है और किसको क्या खाना है, कैसे खाना है यह तमाम चीजें तो वो ही तय कर सकता है। मगर कई बार हमारे सामने ऐसी चीजें आ जाती हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ये क्या ही अजीबोगरीब फूड है? इन्हें कौन खाना पसंद करते हैं।
अब मैगी को ही ले लीजिए, आए दिन इसके साथ लोग एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। हालांकि, हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट सफल नहीं होता है। कुछ चीजें जितनी सिंपल रहें तो उतनी अच्छी लगती है। आजकल सोशल मीडिया पर मैगी की कई रेसिपीज जमकर वायरल हो रही हैं।
खास बात यह है कि ये रेसिपीज कोई शेफ नहीं लेकर आ रहा है, बल्कि आम लोगों के द्वारा बनाई जा रही हैं। कोई मैगी में पेस्ट्री डाल रहा है, तो कोई पान मसाला। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज बताएंगे, जिनके भले ही नाम अजीब हैं मगर स्वाद में नंबर वन हैं।
आलू वाली मैगी
सामग्री
आलू- 2 (कटे हुए)
प्याज- 1 (कटी हुई)
सरसों के बीज- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मैगी के पैकेट- 2
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
आलू वाली मैगी की विधि
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें। फिर आलू के छिलकेउतारकर उबालने के लिए रख दें।
जब आलू उबल जाए, तो गैस बंद कर दें और इन्हें एक बाउल में निकाल लें। अब गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें, फिर उसमें तेल डालें और प्याज, सरसों के बीज डालकर पकाएं।
तड़का लगाने के बाद आलू डालकर फ्राई करें। फिर मैगी और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से पकाएं। पकाने के बाद नमक डालें और गैस बंद कर दें और गरमागरम सर्व करें।
Tags:    

Similar News