Lifestyle लाइफस्टाइल : रात की बची हुई रोटियां अक्सर हम फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करके आप एक शानदार और हेल्दी ब्रेकफास्ट बना सकते हैं? जी हां!
हाई प्रोटीन क्विक ब्रेकफास्ट रोल एक बेहतरीन और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता हो सकता है, जिसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए है, जो जल्दी में रहते हैं, लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं। बनाने की विधि:
सामग्री: रात की बची हुई रोटियां
2 अंडे (या पनीर, यदि आप वेजिटेरियन हैं)
1 चम्मच तेल
हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च (कटी हुई)
1 चम्मच जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी
नमक और काली मिर्च स्वाद अनुसार
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
विधि: सबसे पहले, एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद, अंडे डालें और अच्छे से scramble कर लें। आप चाहें तो पनीर भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छे से मिला लें। बची हुई रोटियों को हल्का सा सेक लें और इस मिश्रण को रोटियों के ऊपर रखें। रोल बना लें और हरे धनिए से गार्निश करें।