भारत

बड़े भाई के परिवार से इतनी खुन्नस...चढ़ाई कार, LIVE वीडियो

jantaserishta.com
16 July 2025 5:58 PM IST
बड़े भाई के परिवार से इतनी खुन्नस...चढ़ाई कार, LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
मोगा: पंजाब के धर्मकोट कस्बे के गांव गट्टी जट्टा में संपत्ति विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के परिवार पर गाड़ी चढ़ा दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुरजीत सिंह के तीन बेटे हैं. कुछ समय पहले तक वह अपने छोटे बेटे दिलबाग सिंह के साथ रहते थे. लेकिन संपत्ति विवाद के चलते एक महीने पहले दिलबाग सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया. इसके बाद से वे अपने बड़े बेटे बलविंदर सिंह के साथ रहने लगे.
14 जुलाई को बलविंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर के गेट पर खड़े थे. तभी दिलबाग सिंह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में वहां पहुंचा. पहले उसने अपनी पत्नी को उतारा, फिर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर पूरे परिवार पर चढ़ा दी. हादसे में बलविंदर सिंह, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए.
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. बलविंदर सिंह ने बताया कि दिलबाग पहले से रंजिश रखता था और कई बार धमकियां भी दे चुका था.
डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर दिलबाग सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story