बनाए फ्रेंच टोस्ट,जाने रेसिपी

Update: 2023-06-23 03:11 GMT
जब भी कभी बच्चों के लिए नाश्ता बनाने की बात आती हैं तो बहुत सोचना पड़ जाता हैं कि क्या बनाया जाए जो उन्हें पसंद आए। ऐसे में आज हम आपके लिए फ्रेंच टोस्ट बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह कम मेहनत के साथ झटपट तैयार हो जाता हैं। इसे बनाना इतना आसान हैं कि बच्चे भी सिख सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
अंडे - 2
ब्रेड- 4 स्लाइस
नमक - स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर - जरूरत अनुसार
मक्खन - 4 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को तोड़कर डालें। फिर उसमें अपने हिसाब से नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें। अब फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन को गर्म करें। ब्रेड की स्लाइस को लेकर उसे अंडे के मिश्रण में डिप कर लें। इसके बाद इसे पैन में रखकर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।
इसी तरह ब्रेड को पलटे से पलट कर दूसरी तरफ भी सेंक लें। जब ब्रेड दोनों तरफ अच्छे से सिंक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। मक्खन, चिली सॉस, टोमेटो सॉस या चटनी के साथ परोसें। इसके साथ आप गर्म चाय या कॉफी भी सर्व करें। इस पर आप पनीर भी ग्रेट कर सकते हैं। कई लोग इसके साथ जैम भी खाते हैं। आप चाहें तो इसे ट्विस्ट देने के लिए इसके ऊपर सेमी बॉयल वेजिटेबल भी डाल सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->