घर पर ही बनाए हलवाई जैसा स्वादिष्ट कलाकंद,जाने रेसिपी

Update: 2023-07-17 13:20 GMT
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम पनीर
- 2 बड़े चम्मच चीनी
- 1 बड़ी चम्मच मिल्क पाउडर
- आधी चम्मच इलायची पाउडर
- कटे हुए पिस्ता
- गुलाब की पत्ती
बनाने की विधि
- 250 ग्राम पनीर को मिक्सर में ब्लेंड कर लें।
- अब एक पैन गर्म करें उसमें 2 बड़े चम्मच चीनी और पनीर डालकर अच्छे से चलाएं।
- 5 मिनट तक मीडियम आंच पर इसे चलाते रहें।
- अब ऊपर से एक बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर डालकर चलाएं।
- अब 5 मिनट बाद ऊपर से इलायची पाउडर डालकर चलाएं।
- अब अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद एक प्लेट में निकाल पर फैला लें।
- ऊपर से कटे हुए पिस्ता और गुलाब की पत्तियों से सजाएं।
- ठंडा होने के बाद कलाकंद सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->