बच्चों के टिफिन के लिए बनाए क्रीम चीज सैंडविच, जानें बनाने का तरीका

Update: 2024-05-29 03:58 GMT
लाइफस्टाइल : रोज-रोज अपने गोलू को टिफिन में पराठा और सब्जी देंगे, तो वो नाक-मुंह सिकोड़ेगा ही। बच्चे अक्सर एक ही तरह की चीज से ऊब जाते हैं, तो आप परेशान नहीं हों। चलिए आपको बताएं अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक टिफिन।
क्रीम चीज सैंडविच
सामग्री: फुल क्रीम वाला पनीर (मसला हुआ) एक कप, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला, मिर्च, खीरा, टमाटर, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) 2 बड़े चम्मच, क्रीम चीज, आधा कप मक्खन, एक बड़ा चम्मच ब्रेड स्लाइस।
विधि: एक बाउल में चिकन, सब्जियां और क्रीम चीज को एक साथ मिलाएं। यह सैंडविच फिलिंग है। ब्रेड स्लाइस के एक तरफ मक्खन लगाएं और मिश्रण से भर दें। इसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखें। किनारों को काटकर तिरछा काट लें। तैयार है पौष्टिक सैंडविच। इसे बटर पेपर में लपेटकर टिफिन में रखें।
Tags:    

Similar News

-->