दाद के लिए फायदेमंद है नींबू के रस

दाद की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए उस जगह पर नींबू का रस लगाएं।

Update: 2023-02-13 13:09 GMT
नींबू एक लोकप्रिय फल है जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। यह आकार में गोल और हरे-पीले रंग का होता है। नींबू का पेड़ कांटेदार, झाड़ीनुमा होता है। और इसके पत्ते हरे रंग के होते हैं। इसका पेड़ सदाबहार होता है और ऊंचाई 6 मीटर तक बढ़ सकता है।
नीबू में विटामिन ए, बी और सी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसमें विटामिन ए का एक भाग, विटामिन बी दो भाग और विटामिन सी तीन भाग मौजूद होता है। इसके अलावा पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैगनेशियम, तांबा, फास्फोरस और क्लोरीन जैसे तत्त्व मौजूद होते हैं।
नींबू के फायदे – 
नींबू खाने का स्‍वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई प्रकार के रोगों को ठीक करने में सक्षम होता है। तो चलिए जानते हैं कि नींबू के फायदे क्या क्या होते हैं।
1.) नींबू के फायदे वजन कम करने में
वजन कम करने के लिए नींबू बहुत असरदार होता है। नींबू में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट तत्व उच्च मात्रा में पाया जाता है जो मोटापा घटाने में मदद करता है। इसके लिए सुबह-सुबह खाली पेट 200 मिली गुनगुने पानी में 2 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद डालकर पी सकते है।
2.) नींबू के फायदे बालों के लिए
डैंड्रफ और झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नीबू के रस को रूई की मदद से स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसके अलावा नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाकर बालों पर लगाने से दो मुहे बाल की समस्या दूर हो जाती है।
3.) नींबू के रस के फायदे कील मुंहासे दूर करने में
चेहरे के कील मुंहासे दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के कील-मुहांसे और झुर्रियां ठीक हो जाती हैं।
4.) सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे कब्ज में
अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। पुरानी कब्ज का इलाज करने के लिए रोजाना सुबह उठकर खाली पेट दो गिलास पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा नमक डालकर पिए।
5.) नींबू के रस के फायदे दाद के लिए
दाद की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए उस जगह पर नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू के रस में पिसा हुआ नौसादर मिलाकर दाद से प्रभावित जगह पर लगाने से दाद पूरी तरह ठीक हो जाता है।
6.) नींबू के फायदे ब्लड प्रेशर नियंत्रण में
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नींबू पानी पीना चाहिए, इससे उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। दरसल नींबू में विटामिन-सी की उच्च मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करती है।
7.) नींबू का उपयोग करे इम्युनिटी बढ़ाने में
अगर व्यक्ति की इम्युनिटी अच्छी है तो वह जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो इम्युनिटी बढाने में मदद करता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने पी सकते हैं।
Tags:    

Similar News