बेसन का पेठा बनाने की रेसिपी, जानें

Update: 2024-05-17 09:30 GMT
लाइफस्टाइल : पेठा खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। खाने में स्वादिष्ट और मिठास से भरपूर पेठा के नाम पर आगरा का पेठा बहुत मशहूर है। भारत में पेठा तो हर कहीं पाया और बनाया जाता है, लेकिन देश में आगरा का पेठा अपने स्वाद, बनावट और मिठास के कारण सभी में अलग है। लेकिन क्या आपको पता है कि पेठा सिर्फ आगरा में ही नहीं बनाया जाता है। आगरा के पेठा के अलावा हमारे देश में ऐसी एक और जगह है जहां के पेठे की तारीफ करते लोग थकते नहीं है। यह पेठा राजस्थान में मशहूर है, जिसे लोग राजस्थानी बेसन पेठा के नाम से जानते हैं। यह बेसन के पेठे राजस्थान में मारवाड़ियों के बीच बहुत मशहूर है। बेसन के पेठे खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और यह बनाने से लेकर स्वाद तक, हर चीज में आगरा के पेठे से पूरी तरह से अलग है। बेसन के पेठे का स्वाद हल्का बर्फी और पेड़े की तरह होता है। तो चलिए बिना देर किए इस पेठे के बारे में जान लेते हैं कि यह कैसे बनता है और इसे बनाने की क्या टिप्स है।
बेसन का पेठा बनाने की विधि
सामग्री
बेसन एक कटोरी
एक कटोरी मैदा
150- ग्राम घी
300 ग्राम चीनी
500 ग्राम घी तलने के लिए
कैसे बनाएं बेसन का पेठा
सबसे पहले पेठा बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा और बेसन को एक साथ मिक्स कर लें।
अब घी को पिघलाकर बेसन और मैदा में 2 चम्मच डालकर मिक्स कर लें।
अब गुनगुने पानी से मैदा और बेसन के आटेको गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त हो और न ही नरम।
आटा को गूंथने के बाद किसी कॉटन के कपड़े को गिला करके निचोड़ लें और आटा को ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
गूंथे हुए आटा को आधा घंटे बाद लोई बनाकर गोल आकार में बेल लें और इसकी मोटाई आधी इंच तक होनी चाहिए।
अब इसे शकरपारे की तरह लंबे-लंबे पट्टी के आकार में काट लें।
पेठा बनाने के बाद कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।
अब बेसन के पेठे को घी में डालकर सुनहरा होने तक तलें और प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
पेठा बनाने के बाद एक पैन में चीनी और पानी डालकर गैस पर उबालने के लिए रखें।
चाशनी जब पक जाए और उसमें बुलबुले आने लगे तो उसमें तले हुए पेठे को डालकर कोट कर लें।
अब इसे चाशनी से निकालकर प्लेट में फैला लें और ठंडा होने के बाद खाने के लिए सर्व करें।
बेसन के पेठे को बनाने के लिए इन टिप्स की ले मदद
बेसन का पेठा बनाते वक्त मोयन की मात्रा ज्यादा न करें, नहीं तो अच्छे से सिकने के बाद भी पेठे कच्चे ही रहेंगे।
पेठा के लिए चाशनी बनाने के बाद चाशनी को अच्छे से फेंट लें, ताकी पेठा में कोट होने का बाद शक्कर दिखे नहीं।
बेसन के पेठा में यदि आप बेसन का स्वाद ज्यादा चाहते हैं, तो मैदा की क्वांटिटी कम कर सकते हैं।
बेहतर स्वाद के लिए आप चाशनी में इलायची पाउडरभी मिक्स कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News