जानिए कैसे बनाएं लेमन पेपर चिकन

अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा।

Update: 2022-09-03 09:56 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: news 24

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने लेमन पेपर चिकन का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लेमन पेपर चिकन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लाजवाब लगता है। अगर आप चिकन की कोई डिफरेंट वैराइटी खाना चाहते हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। ये डिश आपके लिए लंच और डिनर दोनों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, तो चलिए जानते हैं लेमन पेपर चिकन बनाने की रेसिपी-


लेमन पेपर चिकन बनाने की सामग्री-
-बोनलेस चिकन 250 ग्राम
-दही 1/2 कप
-नींबू का रस 1
-काली मिर्च पाउडर 11/2 चम्मच
-अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
-लहसुन और अदरक 1 चम्मच कटा
-स्वादानुसार नमक
-हरा धनिया 2 चम्मच कटा
-तेल 2 चम्मच
-खड़े मसाले 1 चम्मच (काली मिर्च, लौंग, छोटी इलायची, तेजपत्ता)
-हरी मिर्च 2 कटी हुई
-कॉर्नफ्लोर का घोल 1 चम्मच
-मलाई 2 चम्मच
-मक्खन 1 चम्मच

लेमन पेपर चिकन बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर एक बाउल में डालें।
फिर आप इसमें दही, 1 चम्मच नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
इसके साथ ही आप इसमें नमक और हरा धनिया डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला दें।
फिर आप इसमें चिकन के टुकड़ों को मिलाकर करीब 15 मिनट मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करने के लिए रख दें।
फिर आप इसमें सारे खड़े मसाले, कटा लहसुन और अदरक और हरी मिर्च डाल कर भूनें।
इसके बाद आप इसमें मैरीनेट चिकन के पीस डालें और करीब 1 मिनट तक तेज आंच में पकाएं।
फिर आप इसको ढककर कम के कम 10 मिनट तक और पकाएं।
इसके बाद आप चिकन को पलटकर थोड़ी देर और रंग बदलने तक पकाएं।
फिर आप इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर कुछ देर और पकाएं।
इसके बाद आप इसमें मलाई और मक्खन डालें और चिकन को भून लें।
फिर आप इसमें काली मिर्च और हरा धनिया डालकर गैस को ऑफ कर दें।
अब आपका लजीज लेमन पेपर चिकन बनकर तैयार हो चुका है।

सोर्स: news 24

Tags:    

Similar News