जानें बॉडी को बैलेंस करने के लिए 4 एक्सरसाइज

Update: 2022-06-16 13:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फिटनेस का मतलब है कि आपकी अपर बॉडी और लोअर बॉडी संतुलित दिखनी चाहिए। जबकि कई लोगों को ऊपरी हिस्सा निचले हिस्से की तुलना में अधिक भारी होता है। असल में अपर बॉडी में फैट जमा होने के कारण आपकी ईटिंग हैबिट, लाइफस्टाइल और वर्कआउट रूटीन हो सकती है, जिसके कारण आपका शरीर बैलेंस नहीं बना पाता है और आपको चलने या अधिक देर तक खड़े रहने में परेशानी होती है। जांघों और पैरों के पास जमा चर्बी के कारण आप अधिक समय तक एक तरीके से बैठ भी नहीं पाते हैं और पैरों में दर्द भी हो सकता है। लेकिन इस समस्या को आप वर्कआउट की मदद से कम कर सकते हैं। इससे आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलता है। साथ ही लेग्स को टोन करने में भी मदद मिलती है। इससे आपके पैरों की एक्सट्रा चर्बी कम हो सकती है क्योंकि केवल डाइटिंग से आपका फैट कम नहीं हो सकता है। बिना एक्सरसाइज के आप अपने पैरों को टोन नहीं बना सकते हैं।

पैरों को टोन करने के लिए करें ये एक्सरसाइज

1. वॉल सिट

वॉल सिट पोज आपके पैरों को टोन करने में मदद कर सकता है। यह तेजी से पैरों के फैट को कम कर सकता है। यह आपके वेटलॉस के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे मांसपेशियों की सहनशक्ति भी बढ़ती है। इसके लिए आप दीवार की तरफ पीठ करके खड़े हो जाएं। फिर अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से और दीवार से दो फीट की दूरी पर रखें। इसके बाद धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें और नीचे की ओर खिसकें जैसे कि वापस कुर्सी पर बैठे हों। इससे आपके कोर, घुटने और कूल्हे मजबूत हो सकते हैं। इसे आप 1 मिनट के तीन सेट्स कर सकते हैं।

2. लंजेस

अपने शरीर के वजन को कम करने के लिए आप वॉल लंजेस कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों में मजबूती आती है। साथ ही पैरों को टोन करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप दीवार की ओर मुंह करके खड़े हो जाएं और अपने हाथों को दीवार पर रखें। इसके बाद अपने दाहिने पैर को दीवार से छूते हुए आगे की ओर रखें। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को तब तक नीचे करें, जब तक कि यह जमीन से कुछ ऊपर न हो जाएं, जिससे दोनों घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बन जाए। अब 3 सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहे और प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।

3. अल्टरनेटिव हिट लिफ्ट्स

इस एक्सरसाइज की मदद से पैरों की पीछे की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे आपकी एड़ियां भी मजबूत होती है। अल्टरनेटिव हिट लिफ्ट्स एक्सरसाइज करने के लिए आप अपने पैरों को अलग रखें और सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ सीधी है। आप चाहे तो संतुलन के लिए दीवार या किसी मजबूत चीज का सहारा भी ले सकते हैं। अब घुटने को मोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी बाईं एड़ी को फर्श से ऊपर की ओर उठाएं। फिर दूसरे पैर को सीधा रखते हुए, एक से दो सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। फिर प्रारंभिक मुद्रा में वापस आ जाएं।

4. रिलिव

ये एक्सरसाइज आपके घुटने और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर आपको किसी तरह का दर्द महसूस हो, तो आपको ये व्यायाम नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पैरों का दर्द बढ़ सकता है। इसे करने के लिए आपको एक सतह पर खुद को स्थिर करें और संतुलन बनाए रखना आसान हो। इसके बाद अपने पैरों पर खड़े हों और अपने घुटनों को सीधा रखें। अपनी दोनों एड़ी को फर्श से ऊपर उठाएं, जहां तक आपसे संभव हो। साथ ही अपने शरीर को ऊपर की ओर धकेलें। फिर धीरे-धीरे फर्श पर आ जाए। इस एक्सरसाइज को आप तीन सेट्स में छह बार दोहराएं। 

Tags:    

Similar News

-->