Laccha Pyaaz: अपनाएं ये तरीका, इससे खाने का मजा हो जाएगा दोगुना

Update: 2025-05-07 01:09 GMT
Laccha Pyaaz: इसे खाने का मजा ही कुछ और होता है। फिर भी ये ढाबे जैसे नहीं होते। क्रंची, लाल लच्छा प्याज किसी भी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। इन प्याज को तैयार करना उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाते हैं। आप जब चाहे तब इन्हें खा सकते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं मसालेदार आचार वाले लच्छा प्याज बनाने की रेसिपी। इसे ढाबे जैसे टेस्टी बनाने के लिए बड़े प्याज की जरूरत होगी। आप लाल प्याज या चाहें तो सफेद प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
प्याज
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
काला नमक
चाट मसाला
धनिया की ताजा पत्तियां
नींबू का रस
विधि (Recipe)
- सबसे पहले प्याज छीलकर पतले और लंबे छल्लों में काट लें।
- अब इन कटे हुए प्याज के छल्लों को बड़े कटोरे में डालकर बर्फ का पानी मिला लें।
- बर्फीले पानी से प्याज की दुर्गंध भी कम हो जाएगी।
- प्याज को 15 मिनट इसी पानी में रहने दें। इससे प्याज ज्यादा क्रंची हो जाते हैं।
- अब 15 मिनट के बाद प्याज को छानकर उसमें चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, धनिया के ताजा पत्ते, नींबू का रस और सरसो के तेल की कुछ बूंदें मिला लें।
- कटोरे में प्याज को अच्छी तरह हिलाएं और स्वादानुसार नमक या मिर्च डालें।
- तैयार है लच्छा प्याज। किसी भी सब्जी या दाल के साथ इसका स्वाद ले सकते हैं।
Tags:    

Similar News