जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानसून में गर्म चाय पीने का मजा ही कुछ और है. बारिश के मौसम में चाय पीने के लिए लोग मौका ढूंढते रहते हैं और कई-कई कप चाय पी लेते हैं. आमतौर पर घरों में दूध की चाय बनाने और पिलाने का चलन है. हालांकि, इसके अधिक सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. कई-कई कप दूध की चाय पीने से गैस की समस्या भी हो जाती है. इसलिए बेहतर होगा अगर आप मानसून में दूध वाली चाय की बजाय इसका कोई हेल्दी विकल्प चुनें.
टीशेल्फ के मुताबिक, मानसून में हेल्दी रहने के लिए आप कुछ ऐसी चाय भी पी सकते हैं जो मानसून में आपको चाय पीने का मजा भी दोगुना करेगा और आप अपनी इम्यूनिटी को भी बढ़ा सकेंगे. ये चाय आपको कई बीमारियों से भी बचाने का काम कर सकती हैं.
मानसून में कौन सी चाय पिएं
अदरक की चाय
मानसून में अगर आप अदरक की चाय पियें तो इस मौसम में होने वाले सीजन फ्लू, खांसी, जुकाम आदि से बचे रहेंगे. इसके अलावा, मानसून में होने वाली डाइजेशन की समस्या में भी अदरक की चाय काफी फायदेमंद होती है. इसके अलावा, ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करती है.
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं. अगर आप मानसून में इसे चाय के रूप में पियें तो मौसमी सर्दी, फ्लू, वायरल और संक्रमण आदि की समस्या से खुद को बचा सकते हैं.
ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. साथ ही यह इम्यूनिटी को बढ़ाने का भी काम करता है. जिससे संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है. ग्रीन टी में स्किन और बालों को भी फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में फायदेमंद होता है. आप इसे खाली पेट भी पी सकते हैं.
तुलसी की चाय
अगर आप सिरदर्द, सर्दी, खांसी आदि से परेशान रहते हैं या डायबिटीज, चिंता और डिप्रेशन से बचना चाहते हैं तो तुलसी की चाय पियें. तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो शरीर में किसी तरह के सूजन को कम करने में मदद करता है.