डिलीवरी के बाद अजवाइन का पानी पीने फायदे , जानिए

प्रेग्नेंसी में महिलाओं की बॉडी में शारीरिक और मानसिक कई तरह के बदलाव आते हैं

Update: 2021-08-10 11:45 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |     प्रेग्नेंसी में महिलाओं की बॉडी में शारीरिक और मानसिक कई तरह के बदलाव आते हैं। इस दौरान महिलाओं का वज़न तेजी से बढ़ जाता है, साथ ही उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। प्रेग्नेंसी में पूरे 9 महीनों तक महिलाओं को जितनी केयर की जरूरत होती है, उतनी ही डिलीवरी के बाद भी जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही बच्चे की सेहत का भी ध्यान रखना होता है।

बच्चे के जन्म के बाद अक्सर महिलाओं को अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी जाती है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और जलरोधी तत्व काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, साथ ही खांसी, सर्दी और साइनस की समस्या से भी निजात दिलाते हैं। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के लिए यह औषधि की तरह काम करता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं की सेहत के लिए अजवाइन का पानी किस तरह फायदेमंद है
गैस से निजात दिलाता है:

अजवाइन पेट की बीमारियों का बेहद असरदार इलाज है। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को गैस या बॉडी पेन रहता है तो अजवाइन का पानी पीएं। अजवाइन के पानी से गैस और दर्द से निजात मिलेगी।
पेट की सफाई करता है अजवाइन का पानी:
बच्चे की डिलिवरी के बाद अजवाइन का पानी पीने से पेट की सफाई होती है, और शरीर को गर्मी भी मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करेगा:
प्रेगनेंसी के बाद बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है अजवाइन का पानी। डिलीवरी के बाद कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा।
वज़न कंट्रोल रखती है अजवाइन:
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में मेटाबॉलिज्म की मात्रा बढ़ने से उनका वजन तेजी से बढ़ जाता हैं। अजवाइन का पानी वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड के दर्द से निजात दिलाता है:
प्रेगनेंसी के बाद अक्सर महिलाओं को पीरियड के दौरान कमर के निचले हिस्से में काफी दर्द होता है। इस दर्द से निजात पाने के लिए गुनगुने पानी में अजवाइन डालकर पिएं दर्द से निजात मिलेगी।


Tags:    

Similar News