जाने कीवी से फेस पैक बनाने का तरीका

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या है, तो यह फेस पैक मददगार साबित हो सकता है।

Update: 2023-02-22 18:14 GMT
कीवी एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-K, विटामिन-C, विटामिन-E और अन्य पोषक तत्व शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कीवी स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। जी हां, इसके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। आइए जानें, कीवी से फेस पैक बनाने का तरीका।
बादाम का तेल और कीवी का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें, अब इसमें बादाम का तेल और बेसन डालें। इससे अच्छी तरह मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। फिर चेहरे पर हल्के हाथों से मॉइश्चराइज करें।
एलोवेरा जेल और कीवी का पैक
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या है, तो यह फेस पैक मददगार साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें, और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें, फिर इस फेस पैक को अप्लाई करें, लगभग 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
ऑलिव ऑयल और कीवी का फेस पैक
इस फेस पैक के इस्तेमाल से रूखी त्वचा से राहत पा सकते हैं। कीवी का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, फिर चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट वॉश कर लें।
कीवी और शहद का पैक
इसमें मौजूद एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं। शहद और कीवी का इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में कीवी को मैश कर लें, इसमें एक चम्मच शहद और दही मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें, कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।
Tags:    

Similar News

-->