जाने टैपिओका से बनने वाले व्यंजन के बारे में

टैपिओका के पेड़ की जड़ों को काटने से जो सफेद रंग स्टार्च निकलता है

Update: 2023-02-13 12:55 GMT
टैपिओका एक प्रकार का स्टार्च है जिसे कसावा नामक पेड़ की जड़ से बनाया जाता है। इस पेड़ की जड़ में मौजूद गूदे से सबसे पहले पाउडर बनाया जाता है, फिर इस पाउडर से साबूदाना और अन्य प्रकार की चीजे तैयार की जाती है।
टैपिओका को कसावा नाम से भी जाना जाता है। टैपिओका का उत्पादन ज्यादातर अफ्रीकी देशों में किया जाता है। इसके पेड़ की जड़े बहुत मोटी और होती है। जो देखने में शकरकंद के जैसे लगता है। भारत में टैपिओका का उत्पादन तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश किया जाता है। टैपिओका खेती करने के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु अच्छी मानी जाती है।
टैपिओका से बनने वाले व्यंजन
टैपिओका का इस्तेमाल करके विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि टैपिओका का उपयोग करके कौन-कौन से खाद्य पदार्थ बनाये जाते हैं –
टैपिओका पाउडर
टैपिओका के पेड़ की जड़ों को काटने से जो सफेद रंग स्टार्च निकलता है, उसे काटकर, सुखाकर, और फिर उसको पीसकर इसका पाउडर तैयार किया जाता है। टैपिओका पाउडर सफेद रंग का मैदा के जैसे होता है। टैपिओका के पाउडर का इस्तेमाल करके ब्रेड, केक और अन्य चीजें को बनाया जाता है।
टैपिओका साबूदाना
टैपिओका के स्टार्च से साबूदाना बनाया जाता है। भारत में साबूदाना का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। साबूदाना बनाने के लिए सबसे पहले टैपिओका के स्टार्च को पाउडर के रूप में बनाया जाता है, इसके बाद पाउडर को को गलाकर पेस्ट बनाया जाता है। अब इस पेस्ट से छोटे-छोटे गोल और सफेद रंग की मोतियों के आकार में साबूदाना बनाया जाता है।
टैपिओका चिप्स
टैपिओका का उपयोग चिप्स बनाने के लिए भी किया जाता है। चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले टेपियोका के जड़ों को छीलकर और उसे अच्छी तरह से साफ किया जाता है। उसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तेल में फ्राई किया जाता है।टैपिओका चिप्स खाने में बहत स्वादिष्ट होती हैं। इसके अलावा टैपिओका का इस्तेमाल French fries और tapioca sticks भी बनाया जाता है।
Tags:    

Similar News