जाने फेमस साउथ इंडियन डिश और उसके benefits

Update: 2024-08-12 10:25 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: इडली वैसे तो साउथ इंडियन डिश है लेकिन इसे भारत के लगभग हर शहर में पसंद करने वाले मिल जाएंगे। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनी फिटनेस के लिए इस डिश को खाती हैं। तो अगर आप सोचती हैं कि चावल और उड़द की दाल से बनी इडली खाकर आपका वजन बढ़ जाएगा तो ये गलत है। सबूत हैं ये एक्ट्रेसेज। ब्रेकफास्ट में इडली खाने के इतने सारे फायदे हैं।
डाइजेशन के लिए फायदेमंद
इडली खाने में काफी सुपाच्य होती है और कमजोर डाइजेशन वाले भी इसे आसानी से पचा सकते हैं। गट हेल्थ और गुड 
Bacteria
 के लिए इसे फर्मेंट करके खाना फायदेमंद होता है।
लो कैलोरी फूड
इसके साथ ही इडली लो कैलोरी फूड है। जिसकी वजह से शरीर में आपको एक्स्ट्रा कैलोरी का झंझट खत्म होता है।
भूख और संतुष्टि मिलती है
इडली में चावल की मात्रा होती है जिसमे कार्बोहाइ़ड्रेट होता है। जो कि एनर्जी के साथ ही माइंड को रिलैक्स और हैप्पी रखने में मदद करता है। ब्रेकफास्ट में खाने से दिमाग को पेट भरने के साथ ही संतुष्टि फील होती है और दूसरी चीजों को खाने का मन नहीं करता। जिसकी वजह से अनहेल्दी स्नैकिंग से आप दूर रह पाते हैं।
फाइबर से भरपूर
उड़द की दाल में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिसकी वजह से ये पेट को भरा हुआ रखने में मदद करती है। साथ ही डाइजेशन भी सही रहता है।
प्रोटीन मिलता है
इडली को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज करके बना सकते हैं। जैसे कि रवा, रागी, ओट्स या फिर Multigrain इडली। जिससे शरीर को प्रोटीन के साथ ही दूसरे न्यूट्रिशन भी आसानी से मिल जाते हैं।
वेट लॉस में मदद
वेट लॉस फ्रेंडली है इडली क्योंकि इसे खाने के लिए पोर्शन तय करना आसान होता है। आप दो से तीन इडली खाकर खुद को फिट रख सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->