भारत
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया झटका, सोशल मीडिया पर कंटेंट की निगरानी वाली फैक्ट चेक यूनिट पर रोक
jantaserishta.com
21 March 2024 1:53 PM IST

x
इस बदलाव को लेकर सिविल सोसायटी, विपक्षी समूहों और मीडिया संस्थानों से आपत्ति जताई थी।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस फैक्ट चेक यूनिट पर रोक लगा दी है, जिसे ऑनलाइन कॉन्टेंट की निगरानी के लिए बनाया गया गया था। बीते साल अप्रैल में ही केंद्र सरकार ने इसका ऐलान करते हुए कहा था इसका काम होगा कि वह सरकार के बारे में दी गई जानकारी का फैक्ट चेक करे। आईटी नियमों में बदलाव करते हुए यह फैसला लिया गया था। इसे लेकर आपत्तियां भी जताई गई थीं और इसे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बताया गया था। इस नियम के तहत कहा गया था कि यदि फैक्ट चेक यूनिट किसी जानकारी को गलत बताती है तो फिर से पब्लिश और शेयर करने पर रोक होगी।
इस बदलाव को लेकर सिविल सोसायटी, विपक्षी समूहों और मीडिया संस्थानों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि यह अभिव्यक्ति की आजादी के लिहाज से खतरनाक होगा। हालांकि सरकार ने ऐसी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा था कि फैक्ट चेकिंग का काम विश्वसनीय तरीके से किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





