जानिए दिशा पाटनी की लग्जरी लाइफस्टाइल, कमाई और नेट वर्थ के बारे में...
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। अपनी खूबसूरती और फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाने वाली दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। अपनी खूबसूरती और फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाने वाली दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी। इस फिल्म के दिशा के काम की सराहना की गई। उसके बाद दिशा कई फिल्मों में नजर आईं। एक्टिंग के अलावा अपने डांस नंबर के कारण भी दिशा ने बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली। दिशा पाटनी अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह वर्कआउट के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। दिशा ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। चलिए जानते हैं दिशा पाटनी की लग्जरी लाइफस्टाइल, कमाई और नेट वर्थ के बारे में।