बालों के लिए अच्छा होता है कीवी

कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन सी और ई बालों का झड़ना कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

Update: 2023-02-23 12:51 GMT
स्वादिष्ट कीवी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे चाइनीज गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। ये फल बाहर से हल्के भूरे रंग के होते हैं। इनके अंदर का गूदा चमकीला हरा होता है और इसमें छोटे-छोटे बीज भी होते हैं। कीवी कई पोषक तत्वों से युक्त होता है। इसमें कई बीमारियों को दूर भगाने की ताकत होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर आंखों को स्वस्थ रखने तक, इन्हें खाने से कई फायदे मिलते हैं. आइए हम बताते हैं कि कीवी को अपनी डेली डायट में क्यों शामिल करना चाहिए?
कीवी खाने के अनेक फायदे
1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में कीवी आपकी काफी मदद कर सकता है. यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरों से बचाने में भी मददगार है। एक अध्ययन के अनुसार, आठ सप्ताह तक हर दिन 3 कीवी खाने वाले प्रतिभागियों ने डायस्टोलिक और सिस्टोलिक रक्तचाप दोनों में महत्वपूर्ण कमी देखी। ऐसा माना जाता है कि कीवी में पाया जाने वाला ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: कीवी में मौजूद विटामिन सी शरीर में कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है और इसे सेलुलर स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक माना जाता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करता है और ऊतकों की वृद्धि और मरम्मत में मदद करता है। कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसे इम्यून सिस्टम के लिए काफी बेहतर माना जाता है।
3. हड्डियों का ख्याल रखता है: कीवी में विटामिन के भी होता है, जो ऑस्टियोट्रोपिक गतिविधि या हड्डी की नई कोशिकाओं के विकास में योगदान कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, मैग्नीशियम और फोलेट सभी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।
4. बालों के लिए अच्छा: कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन सी और ई बालों का झड़ना कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक भी मौजूद होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। कीवी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह बालों को मॉइश्चराइज रखने में भी मदद कर सकता है।
5. त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा: कीवी विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और त्वचा की समस्याओं को दूर करता है।
Tags:    

Similar News

-->