किचन टिप्स: काले बर्तनो से हैं परेशान आज़माये ये तरीका

खाना बनाते समय कई बार आपका बर्तन बेहद काला हो जाता है। इसकी वजह गैस बर्नर हो सकता है। कई बार जब बर्नर में कचरा जमा हो जाता है तो फ्लेम नीली की जगह पीली आने लगती है इसी वजह से बर्तन काले होने लगते हैं।

Update: 2021-10-25 10:21 GMT

जनता से रिस्ता वेबडेसक | खाना बनाते समय कई बार आपका बर्तन बेहद काला हो जाता है। इसकी वजह गैस बर्नर हो सकता है। कई बार जब बर्नर में कचरा जमा हो जाता है तो फ्लेम नीली की जगह पीली आने लगती है इसी वजह से बर्तन काले होने लगते हैं। हालांकि इसे साफ करने के बाद ऐसा होना बंद हो जाता है, लेकिन ये समस्या खत्म नहीं होती है। बर्नर के कारण कढ़ाई हो या फिर कोई पैन ये नीचे से काले होने लगते हैं। जिसकी वजह से इनहें साफ करने की मेहनत डबल हो जाती है। इस परेशानी के कारण नए बर्तन पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में इन बर्तनों को बाहर से काला होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ घरेलू टिप्स अजमाने होंगे।

1) गैस की फ्लैम अगर पीली आए तो हो सकता है कि इसमें कचरा जमा हो सकता है। इसको साफ करने के लिए आप किसी सुई या फिर टूथ पिक को इस्तेमाल कर सकते हैं।इसकी मदद से बर्नर के छेदों की अच्छी तरह से सफाई करें।

2) बर्नर अगर ज्यादा पुराना होता है तो इसके पार्ट्स झड़ने लगते हैं। ऐसे में ये जमा होते जाते हैं और इसकी वजह से भी गैस पीली हो जाती है। इसे आप हफ्ते में 1 बार सूती कपड़े से साफ कर सकते हैं।

3) कई बार चूल्हा पुराना होना भी बर्तन काला करने की वजह बन सकता है। जब चूल्हा पुराना हो तो तेज आंच पर खाना पकाने से बर्तन काला हो जाता है। इसलिए खाना हमेशा मीडियम फ्लैम पर पकाएं।  

Tags:    

Similar News