Kitchen Tips: रात को नहीं भिगो पाए बादाम, तो अपनाएं ये टिप्स

Update: 2024-08-26 16:24 GMT
Kitchen Tips रसोई टिप्स: दादी-नानी अक्सर बच्चों के तेज दिमाग के लिए उन्हें भीगे हुए बादाम खाने की सलाह सालों से देती रही हैं। खाने में क्रंची और प्रोटीन से भरपूर बादाम में फाइबर और ओमेगा 3 प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। भीगे हुए बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड की वजह से इसे ब्रेन फूड तक कहा जाता है। यही वजह है कि लोग अपने बच्चों की दिमागी ताकत को बढ़ाने के लिए उन्हें रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम खाने के लिए देते हैं। लेकिन कई बार व्यस्त
जीवनशैली
और थकान की वजह से महिलाएं अपने बच्चों के लिए रात को बादाम भीगाकर रखना भूल जाती हैं। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता हो तो फेमस मास्टर शेफ पंकज के इस टिप को फॉलो करना न भूलें। आइए जानते हैं कैसे सिर्फ 10 मिनट के भीतर आप बच्चों के लिए भीगे हुए बादाम तैयार कर सकती हैं।
10 मिनट में कैसे तैयार करें भीगे हुए बादाम-
अगर आप रात को बादाम भीगोकर रखना भूल गए हैं तो एक कटोरी में पानी लेकर उसमें कुछ बादाम डाल दें। अब इस कटोरी को एक मिनट के लिए 
Microwave 
कर लें। आप देखेंगे कि एक मिनट बाद बादाम सोक हो चुके हैं। इस स्टेज पर आप बादाम को गर्म पानी में ही 10 मिनट रखा छोड़ दें। तय समय बाद आप बादाम के छिलकों को आसानी से अपनी उंगलियों से रगड़कर निकाल सकते हैं।
भीगे हुए बादाम खाने के फायदे-
बढ़ती उम्र का दुश्मन है भीगा बादाम-
आयुर्वेद की मानें तो बादाम का सेवन करने से शरीर की कमजोरी ही नहीं बल्कि झुर्रियां भी कम होती हैं। बादाम एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत है जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन और बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाता हैं।
डायबिटीज-
भीगा हुआ बादाम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। अगर आपके परिवार में कोई डायबिटीज रोगी है तो उसे भीगा हुआ बादाम जरूर खिलाएं।
पाचन रखे ठीक-
बादाम में उच्च स्तर का फाइबर मौजूद होता है। जो पेट की पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन करने से कब्ज,एसिडिटी और पेट में सूजन की समस्या दूर होती है।
कोलेस्ट्रॉल रखें ठीक-
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होते हैं। एक रात पहले पानी में भीगे हुए बादाम सुबह खाली पेट खाने से फायदा मिलता है।
Tags:    

Similar News

-->