Kesar Lassi: ताजगी के लिए करें इसका सेवन, शरीर को पहुंचाती है ठंडक

Update: 2025-05-25 03:28 GMT
Kesar Lassi: गर्मियों में गले में बार-बार खुश्की महसूस होती है। ऐसा लगता है मुंह सूख रहा है। ऐसे में लस्सी पीने से ताजगी भरा एहसास होता है। यह काफी टेस्टी होती है। अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी दिल खुश कर देती है। आप इसे बदल-बदल कर पिएंगे तो बोरियत भी नहीं होगी। साथ ही सब की सब लस्सी अपने अनूठे स्वाद से दिलों में बस जाएगी। आप कभी-कभी केसर लस्सी भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको केसर वाला दूध पसंद है तो ये लस्सी भी आपको पसंद आएगी। ये स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। इसके लिए यह मौसम परफेक्ट है। आप इसे किसी भी हालत में मिस नहीं करे। यह शरीर को शीतलता प्रदान करती है। आप हमारी विधि फॉलो कर इसे आसानी से बनाएं।
सामग्री (Ingredients)
1 कप दही (घर का बनाया हुआ)
1/4 कप केसर का पानी
2 चम्मच शक्कर
चुटकी भर इलायची पाउडर
विधि (Recipe)
- सबसे पहले गुनगुने पानी में केसर को मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें।
- इस तरह से केसर का पानी तैयार करें।
- इसके बाद एक मिक्सिंग जार में दही, इलायची पाउडर और शक्कर डालें।
- आप या तो इसे हाथ से मथ सकते हैं या फिर ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये काफी फ्रॉथी बनेगी। इसे आसानी से पी सकते हैं।
- सभी चीजों के अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें केसर का पानी एड करें और फिर से मिक्स करें।
- अब इसे एक अच्छे से ग्लास में सर्व करें और तारीफें लूटें।
Tags:    

Similar News