बारिश के मौसम में इस तरह रखे इम्यून सिस्टम को मजबूत, फॉलो करे ये टिप्स

रोजाना पर्याप्त नींद लें। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं। अगर पूरी नींद नहीं लेते हैं तो कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए रोजाना तय समय पर जरूर सोएं और पूरी नींद लें।

Update: 2021-07-17 07:42 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बरसात के मौसम में में तापमान परिवर्तन के चलते सर्दी-खांसी और जुकाम समेत फ्लू का खतरा अधिक रहता है। वहीं, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। मच्छरों को काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और ज़ीका वायरस भी दस्तक देती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए इम्मून सिस्टम का मजबूत रहना जरूरी है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करें, संतुलित आहार लें और रोजाना वर्कआउट जरूर करें। विशेषज्ञों की मानें तो इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान जरूरी है। अगर आप भी बरसात के मौसम में बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं, तो इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए फॉलो करें ये ईजी टिप्स-

-संतुलित आहार लें। इसके लिए अपनी डाइट में फलों, सब्जियों और साबुत अनाजों को जरूर शामिल करें। साथ ही प्रोटीन युक्त चीजों का भी सेवन करें। आप चाहे तो इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए Mediterranean Diet फॉलो कर सकते हैं। इस डाइट में आवश्यक सभी पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसके अलावा, पानी अधिक पिएं।
-रोजाना वर्कआउट जरूर करें। डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। आप मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है।
-रोजाना पर्याप्त नींद लें। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं। अगर पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए रोजाना तय समय पर जरूर सोएं और पूरी नींद लें।
-तनाव से दूर रहें। तनाव कई बीमारियों का मुख्य कारक है। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसके लिए सोशल एक्टिविटी करें। खुद को सक्रीय रखें।
-स्मोकिंग को न कहें। जैसा कि हम सब जानते हैं कि धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे न केवल सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि कई बीमारियां भी घर कर जाती हैं।
-खाना खाने से पहले और बाद में अपने हाथों को धोएं।


Tags:    

Similar News

-->