बालो के लिए असरदार हैं कपूर, जानिए इसके अजब-गजब फायदे

कपूर एक बहुत ही उपयोगी वस्तु है|

Update: 2021-01-30 12:31 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कपूर का इस्तेमाल अक्सर आरती में किया जाता है लेकिन कपूर वाकई में एक बहुत ही उपयोगी वस्तु है क्योंकि इसके अपने औषधीय गुण हैं। ऊनी कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए भी उनमें कपूर रखा जाता है। दिमाग और शरीर के लिए भी कपूर को बहुत अच्छा माना जाता है। हमारे बड़े- बुजुर्ग कपूर का पुराने समय से उपयोग इसलिए भी करते हैं क्योंकि माना जाता है कि इससे नकारात्मकता खत्म होती है साथ ही खराब जीवाणुओं को भी कपूर नष्ट करता है।  जानिए कपूर के उपयोग से किन समस्याओं का उपचार किया जा सकता है।

खुजली से छुटकारा

कई बार हमें कुछ काट लेता है तो त्वचा लाल पड़ जाती है या लंबे समय तक खुजली रहती है तो हम परेशान होते हैं। कई बार इस कारण छोटे-छोटे दाने भी होने लगते हैं, जो कि त्वचा को और तकलीफ पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में प्रभावित जगह पर कपूर के तेल के साथ पानी मिलाकर लगाऐं। कम समय में ही त्वचा सामान्य हो जाएगी।

जुकाम का उपचार

जुकाम के शुरुआती लक्षणों में नाक बंद होना बहुत सामान्य बात है। बंद नाक बहुत परेशान करती है। सांस लेने में ही समस्या होने लगती है। इसके लिए कपूर एक शानदार उपाय हो सकता है। एक कटोरी में पानी गर्म कीजिए और इसमें कपूर का एक टुकड़ा मिलाइए। सिर को कटोरे के ऊपर रखकर कपूर की भाप लीजिए। भाप को नाक के माध्यम से अंदर जाने दीजिए।

बालों का विकास

कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके बाल नहीं बढ़ते हैं या बालों का विकास अचानक ही रूक जाता है। ऐसी स्थिति में कपूर का तेल आपके लिए लाभदायक हो सकता है लेकिन इसके उपयोग का भी अपना एक तरीका है। बालों में लगाने वाले सामान्य तेल के साथ कपूर का तेल मिलाइए और फिर उसे बालों पर लगाइए। ऐसा करने से सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है।

अच्छी नींद के लिए

नींद न आने की समस्या आजकल बहुत सारे लोगों को रहती है। दिनभर कंप्यूटर पर काम करने और मोबाइल पर काम करने के कारण लोगों को अच्छी नींद नहीं आती है, साथ ही कई लोगों का दिमाग भी शांत नहीं रहता है। इसके लिए आप अपने तकिए पर कुछ बूंद कपूर के तेल की डालें और आराम करें। ऐसा करने से आपको गहरी और पक्की नींद तो आएगी ही, साथ ही आपका दिमाग भी शांत रहेगा।



Tags:    

Similar News

-->