चीनी से बेहतर माना जाता है गुड़, आज से ही कर लेंगे Diet में शामिल

Update: 2024-08-30 07:10 GMT
Lifestyle  लाइफस्टाइल: स्वस्थ रहने के लिए जैसे हमारे शरीर को रोजाना नमक की जरूरत होती है। वैसे ही, शुगर यानी चीनी भी हमारी सेहत के लिए उतना ही जरूरी है। शुगर हमारे शरीर को एनर्जी देता है, जिससे हम अपने रोजमर्रा के काम करने की शक्ति मिलती है। हालांकि, चीनी खाने से सेहत को कितने नुकसान होते हैं, इस बारे में आपने काफी सुना होगा। इसलिए लोग कोशिश करते हैं कि अपनी डाइट से चीनी को बिल्कुल बाहर कर दें। लेकिन बिना मीठा खाए रहना भी काफी
मुश्किल
हो जाता है। इसलिए चीनी की जगह आप गुड़ को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। वैसे तो गुड़ भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, लेकिन इसे चीनी की तरह प्रोसेस नहीं किया जाता, जिसकी वजह से ये चीनी की तुलना में ज्यादा हेल्दी (Benefits of Gud) माना जाता है। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे कि क्यों गुड़ की जगह चीनी खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
गुड़ खाने के फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर
गुड में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। ये फायदे चीनी खाने से नहीं मिलते। ये पोषक तत्व हड्डियों, ब्लड और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
कम प्रोसेस्ड होता है
गुड़ को गन्ने के रस को उबालकर बनाया जाता है और इसमें कम प्रोसेसिंग होती है। इसके विपरीत शक्कर को कई रासायनिक प्रक्रियाओं से गुजारना पड़ता है, जिससे इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इस लिहाज से गुड़ शक्कर से काफी बेहतर है।
पाचन दुरुस्त रहता है
गुड में कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
ब्लड शुगर और एनर्जी
शक्कर की तुलना में गुड़ खाने से ब्लड शुगर का लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे एक सामान्य एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव नहीं होता। वहीं चीनी खाने से ऊर्जा तुरंत मिलती है। हालांकि, इसके बाद थकावट भी जल्दी होती है। खासकर डायबिटीज के रोगियों के लिए चीनी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->