बच्चों के लिए कुछ हैल्दी बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें चीज डोसा

Update: 2023-06-23 01:12 GMT
आवश्यक सामग्री
पनीर - 300 ग्राम
मेथी दाना - 3 चम्मच
हरी मिर्च - 1
चावल - 5 कप
रिफाइंड तेल - 1 कप
हरा धनिया - 1 कप
प्याज - 2
उड़द की दाल - 3 कप
नमक - स्वाद अनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप चावल और उड़द की दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- मेथी दाना भी किसी बर्तन में भिगोकर रख दें।
- तीनों चीजें जब अच्छे से भीग जाएं तो इन सारी चीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट में नमक मिलाएं। नमक मिलाकर पेस्ट को 8-9 घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद आप पनीर को कद्दूकस कर लें और प्याज काटकर किसी बर्तन में रख दें।
- फिर पनीर, प्याज, धनिया और हरी मिर्च मिक्स कर लें।
- एक पैन में दाल से तैयार किया गया पेस्ट फैला दें।
- पेस्ट के किनारों पर तेल लगाएं। पनीर से तैयार किया गया मिश्रण डालें।
- दोनों तरफ से ब्राउन हो जाने तक डोसा सेक लें।
- जैसे दोनों तरफ से डोसा ब्राउन हो जाए तो उसे किसी बर्तन में निकाल लें।
- आपका डोसा बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म चटनी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->