चटपटा खाने का हो मन तो बनाएं पुदीना लच्छा पराठा', जानें विधि

Update: 2022-05-15 10:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सामग्री :

गेहूं का आटा- 1 1/4 कप, तेल- 2 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार, पानी- आवश्यकतानुसार
फिलिंग के लिए
पुदीने की पत्तियां- 3/4 कप, जीरा पाउडर- 1/2 टीस्पून, अमचूर पाउडर- 1/4 टीस्पून, घी- आवश्यकतानुसार, नमक, तेल- पराठे सेंकने के लिए
विधि :
- एक मिक्सिंग बाउल में आटा, नमक और तेल डालकर हाथों से मिक्स कर लें।
- अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
- अब पुदीने की भरावन तैयार करेंगे। जिसके लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर बारीक काट लें।
- तवे पर एक मिनट तक इन्हें भून लें।
- इन पत्तियों को एक बाउल में डालें और उसमें नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें। पानी लगे तो निचोड़कर उसे निकाल लें।
- आटे को 6 से 7 भागों में बांट लें। लोई को बड़ा सा बेल लें और उसमें पूरी लोई पर पुदीने वाला भरावन लगाएं। अब पूड़ी को साड़ी की प्लीट्स की तरह मोड़ती जाएं और अंगूठे को बीच में रखते हुए इस पूड़ी को फिर से गोल शेप दें।
- एक बार फिर से बेल लें। चाहें तो ऊपर थोड़ा सा और पुदीने वाला भरावन लगा दें।
- तवे को गरम होने के लिए रख दें।
- अब पराठे को मीडियम आंच पर सेंकते जाएं।


Tags:    

Similar News