कंधे के दर्द से हैं परेशान तो रोजाना करें यह गौमुखासन, जल्द मिलेगा आराम

लंबे समय तक लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल पर काम करने, गलत तरीके से बैठने-उठने, भारी समान के उठाने, पकड़कर रखने या खींचने से कंधे में दर्द की शिकायत होती है।

Update: 2022-07-21 11:19 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  लंबे समय तक लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल पर काम करने, गलत तरीके से बैठने-उठने, भारी समान के उठाने, पकड़कर रखने या खींचने से कंधे में दर्द की शिकायत होती है। इससे कंधे का मसल्स बीजी रहता है। कंधे में अत्यधिक मरोड़ और खिंचाव से दर्द लाजमी है। एक रिपोर्ट की मानें तो 26 फीसदी वयस्क कंधे के दर्द से परेशान हैं। आसान शब्दों में कहें तो कंधे के दर्द से प्रभावित हैं। अगर आप भी कंधे के दर्द से परेशान हैं, तो रोजाना गौमुखासन जरूर करें। इस योग को करने से कंधे के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है। आइए, इस आसन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

गोमुखासन क्या है
यह संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है। इसमें गौ का अर्थ गाय है और मुख का अर्थ मुंह है। आसान शब्दों में कहें तो गाय के मुख के समान होकर आसन करना गोमुखासन कहलाता है। अंग्रेजी में गोमुखासन को Cow Face Pose काऊ फेस पोज कहा जाता है। यह योग करने में आसान नहीं होता है। इसके लिए लगातार अभ्यास करना पड़ता है। काऊ फेस पोज एक्सपर्ट की निगरानी में करें। इस आसन को करने से अस्थमा और बवासीर में आराम मिलता है। इसके अलावा, गोमुखासन करने से कंधे और कूल्हे के दर्द से निजात मिलता है। वहीं, रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।
कैसे करें गोमुखासन
गोमुखासन करने के लिए सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं। फिर अपने बाएं पैर को शरीर के समीप ले जाएं।अब दाएं पैर को बाएं जांघ पर रखें। इसके बाद बाएं हाथ को कंधे के उपर से ले जाएं और दाहिने हाथ को पकड़ने की कोशिश करें। इस क्रम को बार बार करें। इसके बाद अपने हाथ को भी बदलें। इस आसन को करने से कंधे के दर्र में बहुत जल्द आराम मिलता है।
Tags:    

Similar News

-->