जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लगातार काम करने और आराम न करने की वजह से कभी-कभी सर्वाइकल पेन की समस्या हो जाती है। इस दर्द से निजात पाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि, कई बार ये उपाय काम कर जाते हैं और कई बार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके बताने जा रहे हैं ऐसे उपायों के बारे में, जिनसे आप सर्वाइकल पेन से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों या फिर कहें एक्सरसाइज के बारे में, जिनसे आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं- सर्वाइकल पेन को ठीक करने के लिए सबसे पहले सीधा बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को धीरे- धीरे दाएं (राइट) कंधे की ओर लेकर जाएं और फिर थोड़ी देर इसी पोजिशन में रुक जाएं। इसके बाद सिर को बीच में लेकर आएं। फिर सिर को घुमाते हुए लेफ्ट साइड लेकर जाएं और थोड़ी देर तक रुकें। ऐसा बार -बार 10-15 मिनट तक दोहराएं। ऐसा करने से सर्वाइकल दर्द से आराम मिलेगा।

सिर को आगे-पीछे करें- दाएं-बाएं घुमाने के बाद सिर को अब आगे-पीछे घुमाएं। सबसे पहले सिर को पीछे की ओर झुकाएं, फिर थोड़ी देर इसी पोजिशन में रुके रहें। इसके बाद सिर को आगे की ओर झुकाएं। आगे की ओर झुकाने के बाद सिर को कुछ देर इसी पोजिशन में रुकें रहे और फिर सिर को कंधे की ओर कुछ देर झुकाकर रखें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
सिर को आगे की ओर झुकाकर रखें- सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं, तो इसके लिए सिर की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सिर को पीछे की ओर झुकाएं, लेकिन इस दौरान अपने सिर को हिलने न दें। इसके बाद इसी क्रिया को दाईं ओर से फिर बाईं ओर की तरफ दोहराएं। इन सभी क्रियाओं को करने से सर्वाइकल के दर्द से काफी आराम मिलेगा।


Tags: