बच्चों के पेंसिल बॉक्स पर लग गए हैं पेन या पेंट कलर के निशान तो ऐसे करें साफ

पेन या पेंट कलर के निशान तो ऐसे करें साफ

Update: 2023-10-05 11:22 GMT
बच्चे अपने पेंसिल बॉक्स में अक्सर पेन या पेंट कलर रख लेते हैं। इससे उनके बॉक्स पर निशान रह जाता है। पेंट कलर या पेन के निशानों के कारण बॉक्स बहुत गंदा हो जाता है। इसे साफ करने में भी बहुत परेशानी आती है। अगर आपके बच्चों का भी पेंसिल बॉक्स बहुत गंदा हो गया है और उसपर पेंट कलर या फिर पेन के निशान हैं तो आप उन्हें आसानी से साफ कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।
1)बेकिंग सोडा से करें साफ
बेकिंग सोडा को एक अच्छा क्लीनर माना जाता है क्योंकि इसका प्रयोग करने से बहुत सारी चीजों को चमकाया जा सकता है। आप बेकिंग सोडा का एक छोटा चम्मच एक कप में डालें और इसके बाद इसमें पानी डालकर थोड़ा थिक पेस्ट बना लें। इसे पांच से दस मिनट तक रख दें। इसके बाद बॉक्स के ऊपर जहां पर भी पेन या पेंट कलर के निशान हैं उनके ऊपर इसे कॉटन की मदद से लगा दें। फिर इसे पानी से रगड़कर साफ कर दें। इससे पेंसिल बॉक्स साफ हो जाएगा और निशान भी हट जाएंगे।
2)टूथपेस्ट की मदद से करें साफ
टूथपेस्ट की मदद से आप पेंसिल बॉक्स को आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक इयरबड लेना होगा और फिर टूथपेस्ट को इयरबड पर लगाना होगा। इसके बाद इस इयरबड से जहां पर भी पेंसिल बॉक्स पर निशान हो वहां पर टूथपेस्ट लगाना होगा। टूथपेस्ट लगाने के बाद एक स्पंज से साफ करें। इसके बाद पानी से इसे धो लीजिए। ऐसा करने से पेंसिल बॉक्स से निशान आसानी से गायब हो जाएंगे।
3)नींबू और डिटर्जेंट लिक्विड का करें यूज
सबसे पहले आपको एक कप में एक छोटा चम्मच डिटर्जेंट लिक्विड डालना होगा और इसके बाद नींबू की 4 से 5 पांच बूंद को इसमें डालकर मिक्स करना होगा। फिर एक कप हल्का गुनगुना पानी इसमें डालना होगा। इसके बाद आपको इस लिक्विड से पेंसिल बॉक्स को अच्छे से साफ करना होगा। इन चीजों की मदद से पेंसिल बॉक्स की गंदगी हट जाएगी और अधिक समय भी नहीं लगेगा।
Tags:    

Similar News

-->