घर पर ऐसे बनाए चने का सलाद

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति बढ़े हुए वजन से परेशान है। इससे बॉडी शेप खराब होने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी रहता है

Update: 2021-06-24 07:44 GMT

जनता सेरिश्ता वेबडेस्क |     आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति बढ़े हुए वजन से परेशान है। इससे बॉडी शेप खराब होने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी रहता है। ऐसे में आप डेली एक्सरसाइज के साथ होममेड वेट लॉस सैलेड खा सकते हैं। चलिए आज हम आपको 2 अलग तरह के सैलेड बनाने की रेसिपी बताते हैं। यह आपकी भूख को लंबे समय तक शांत करने में मदद करेगा।

1. चने का सलाद
उबले चने(काबूली/काले)- 3 कप
खीरा- 1 (कटा हुआ)
प्याज- 1 (कटा हुआ)
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
हरे धनिए की चटनी- 3 छोटे चम्मच
जीरा पाउडर- स्वाद अनुसार
काली मिर्च- स्वाद अनुसार
नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
विधि
. एक बाउल में चने, प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू का रस, हरे धनिए की चटनी मिलाएं।
. अब इसमें नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च मिलाएं।
. तैयार सैलेड को सर्विंग बाउल में निकाल कर खाने का मजा लें।
2. फ्रूट सैलेड
लो फैट दही- 2 कप
सेब- 1 (कटा हुआ)
अनार-1 (दाने निकाले हुए)
अनानास- 1 (कटा हुआ)
स्ट्रॉबेरी- 1ो0 (कटी हुई)
ड्राई फ्रूट्स- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)
विधि
. एक बाउल में सभी चीजें मिलाएं।
. इसे 1 घंटे तक फ्रिज में रखें।
. फिर सर्विंग बाउल में निकाल कर ठंडा-ठंडा सैलेड खाने का मजा लें।


Similar News