Home tips: कपड़ो पर लगे चाय के दाग को मिनटों में करे साफ आजमाए ये नुस्खा

Update: 2024-08-02 11:49 GMT
Home tips होम टिप्स: कपड़े पर गलती से अगर चाय या कॉफी गिर गई तो समझ लीजिए पूरा कपड़ा खराब लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर आप इस कमाल की ट्रिक को जान लेंगे तो दाग-धब्बों से कपड़े खराब होने का डर ही नहीं रह जाएगा। चाय के गिरते ही अगर पानी से साफ ना किया जाए तो धब्बा बिल्कुल गाढ़ा हो जाता है और बड़ी मुश्किल से छूटता है तो ऐसे चाय के धब्बों के लिए इन नुस्खों को आजमाएं।
उबलते पानी में डाल दें
चाय या कॉफी के धब्बे को छुड़ाना है तो जिस हिस्से पर दाग लगा है उतनी दूरी के कपड़े को उबलते पानी में डाल दें। जिससे पानी के साथ कपड़ा भी उबल जाए। फिर इस पानी में 
Clothes 
को भीगा रहने दें आधा घंटा और फिर साबुन से साफ कर दें। इससे सारे कपड़े में लगे चाय के धब्बे छूट जाएंगे।
आलू के पानी से साफ होंगे दाग
चाय या कॉफी के दाग को साफ करने के लिए आलू को उबालें और उबले आलू के पानी में कपड़ों में भिगो दें, जिसमे चाय का दाग लगा है। बस आधे घंटे बाद साबुन से धोकर साफ कर लें। चाय के धब्बे चले जाएंगे।
नींबू
कलरफुल कपड़ों के रंग उड़ जाने का डर ज्यादा रहता है इसलिए कपड़ों पर सीधे साइट्रिक एसिड या Vinegar ना लगाएं। बल्कि चाय के दाग वाली जगह पर नींबू रगड़ दें। फिर इस कपड़े को धूप में सुखा दें। इससे चाय के दाग हल्के हो जाएंगे। फिर उसके बाद कपड़े को साबुन से साफ कर लें।
Tags:    

Similar News

-->