Home decor: छोटे किचन को स्मार्ट लुक देने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

छोटे किचन के लिए हमेशा हल्के रंग चुनें। फिर चाहे किचन के दीवारों पर पेंट कराना हो या कैबिनेट्स के लिए लेमिनेट्स का चयन। अगर डार्क कलर इस्तेमाल करना चाहते हों तो दो कंट्रास्ट कलर की कैबिनेट्स बनवाएं। इसमें एक रंग हलका और दूसरा डार्क होना चाहिए।

Update: 2021-09-15 07:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किचन घर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसलिए इसका सुंदर और व्यवस्थित होना बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी सूझबूझ से कैसे छोटे किचन को बड़ा-खुला लुक दिया जा सकता है, जानिए यहांः-

1. छोटे किचन के लिए हमेशा हल्के रंग चुनें। फिर चाहे किचन के दीवारों पर पेंट कराना हो या कैबिनेट्स के लिए लेमिनेट्स का चयन। अगर डार्क कलर इस्तेमाल करना चाहते हों तो दो कंट्रास्ट कलर की कैबिनेट्स बनवाएं। इसमें एक रंग हलका और दूसरा डार्क होना चाहिए। कंट्रास्ट के लिए कभी भी दो से ज्यादा रंग न चुनें। ज्यादा रंगों से किचन छोटा दिखता है।
2. स्टोरेज के लिए फ्लोर टू सीलिंग कैबिनेट्स बनाएं। अगर किचन एल शेप में हो तो उसमें कॉर्नर यूनिट लगवाएं, जिससे स्पेस का सही ढंग से इस्तेमाल हो सके।
3. चौकोर किचन हो तो किसी एक वॉल पर कंट्रास्ट टाइल्स लगवाकर किचन को अलग लुक दे सकते हैं। जैसे ग्रे लुक वाली किचन की किसी दीवार पर ब्लू टाइल्स लगवाकर उसे अलग लुक दे सकते हैं.
4. छोटी किचन में सफेद मार्बल या फिर कोी व्हाइट काउंटर टॉप लगवाएं। इससे किचन बड़ा-बड़ा नजर आएगा।
5. किचन को बड़ा-बड़ा खुला लुक देने के लिे किसी एक दीवार पर बड़ी विंडो लगवाएं। इससे किचन में प्राकृतिक रोशनी रहेगी, जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देगी।
6. बड़े और स्मार्ट लुक के लिए छोटी की जगह बड़े साइज़ और हल्के रंग के टाइल्स लगवाएं। अगर पेंट करा रहे हों तो ऑल व्हाइट लुक को प्राथमिकता दें। यही नहीं हॉरिजेंटल की जगह वर्टिकल लुक देने वाले डेकोर पैटर्न चुनें।
7. भरा-भरा काउंटर किचन का लुक खराब करता है इसलिए बार-बार इस्तेमाल होने वाली चीज़ों को वॉल हैंगर पर लटकाने की व्यवस्था करें। इन दिनों बाजार में एक से एक डिज़ाइनर हुक और स्मार्ट हैंगर उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद और बजट के मुताबिक कोई भी डिज़ाइन चुन सकती हैं।
8. तेल-मसालों आदि चीज़ों को रखने के लिए काउंटर के नीचे एक पुलआट ट्रॉली लगवाएं. इससे किचन काउंटर साफ और व्यवस्थित दिखाई देगा।
9. किचन में प्रोफाइल लाइट या स्पॉट लाइट जरूर लगवाएं। इससे काम में सुविधा रहती है।
10. अगर किचन ओपन हो तो दीवारों पर लिविंग रूम जैसा या उससे मेल खाता पेंट कराएं। इससे घर के इंटीरियर में एक लय बनी रहती है।
11. स्मार्ट लुक के लिए एक बड़े सिंक की जगह दो छोटे सिंक लगवाएं। दो लोगों को एक साथ काम करने में दिक्कत नहीं आएगी।
12. हाउसकीपिंग से जुड़ी छोटी-छोटी चीज़ें रखने के लिए सिंक के नीचे हिडन कैबिनेट्स बनवाएं।
13. संभव हो तो किचन में ब्रेकफास्ट आईलैंड बनाएं, इससे किचन को स्मार्ट लुक तो मिलेगा ही, वहां बैठकर गर्मागर्म भोजन का आनंद भी ले सकेंगे।


Tags:    

Similar News

-->