Healthy Ice Creams Recipes: घर पर ही बनाएं स्वस्थ और स्वादिष्ट आइसक्रीम
Healthy Ice Creams Recipes: आज हम आपको 6 बेहद आसान, हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम रेसिपीज़ बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना जितना आसान है, उतना ही स्वादिष्ट भी!
पीनट बटर चॉकलेट चंक आइसक्रीम
अगर आपको चॉकलेट और पीनट बटर का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो ये आइसक्रीम आपकी फेवरेट बन सकती है। अब जब भी चॉकलेट खाने का मन करे, इस हेल्दी आइसक्रीम का मज़ा उठाएं, वह भी बिना किसी गिल्ट के।
2 पके हुए केले लें और इन्हें अच्छे से ब्लेंड कर लें।
इसमें 2 बड़े चम्मच क्रीमी पीनट बटर मिलाएं।
ऊपर से थोड़ी सी डार्क चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
इस मिक्स को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर 4-5 घंटे के लिए फ्रीज़ करें।
मैंगो डिलाइट
गर्मियों में आम नहीं खाया, तो क्या खाया! ये मैंगो आइसक्रीम बेहद स्वादिष्ट और फ्रेश है। ये आइसक्रीम बच्चों और बड़ों सभी की फेवरेट बन जाएगी।
ऐसे बनाएं-
सबसे पहले एक पका हुआ आम लें और उसका गूदा निकालकर प्यूरी बना लें।
इसमें 2 चम्मच मिल्क पाउडर, 3 चम्मच फ्रेश क्रीम और 1 चम्मच गुड़ डालें।
अब इसे अच्छे से ब्लेंड करें और ज़रूरत लगे तो थोड़ा ठंडा दूध डालें।
इस मिक्स को आम के खाली छिलके में डालें, क्लिंग रैप से कवर करें और रातभर फ्रीज़ करें।
अगली सुबह, छिलका निकालकर स्लाइसेस में काट लें और ड्राय फ्रूट्स या रास्पबेरी सिरप के साथ सर्व करें।