Health Tips: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पोहा, जाने क्यों?

Update: 2024-07-28 07:14 GMT

हेल्थ टिप्स Health Tips: ब्रेकफास्ट में हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। सुबह की भागदौड़ में सबसे आसानी से बन जाने वाले ब्रेकफास्ट में पोहा गिना जाता है। लेकिन हेल्दी और टेस्टी इस पोहा को खाकर ज्यादातर लोग पेट फूलने की समस्या से परेशान हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी पोहा खाकर पेट फूलने और गैस बनने की प्रॉब्लम हो जाती है। तो जान लें किन लोगों को पोहा जैसे नाश्ते को खाने से बचना चाहिए।

क्यों पोहा खाने से होने लगती है ब्लॉटिंग
पोहा को भले ही आप हल्का और आसानी से पचने वाला समझते होंगे। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार पोहा काफी हैवी और पचने में मुश्किल माना जाता है। इसमे Carbohydrates और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर पोहा को खाया जाए तो इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
किन लोगों को पोहा नहीं खाना चाहिए
वेट लॉस करने वाले लोगों को पोहा रोजाना नहीं खाना चाहिए। ये आपके वजन को कम करने के बजाय बढ़ा सकता है। इसका कारण है पोहे में कार्ब्स की मात्रा। वहीं पोहे के बनाने के लिए लोग आलू, मूंगफली मिक्स करते हैं। जो काफी हैवी हो जाता है और वेट लॉस के लिए बिल्कुल भी ठीक नही है।
जिन लोगों का पाचन कमजोर है, कब्ज रहती है या पाइल्स की समस्या है। उन्हें पोहा पूरी तरह से अवॉएड करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज
पोहा सफेद चावलों से बनता है। जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। साथ ही पोहे में भी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को पोहा खाना अवॉएड करना चाहिए। पोहा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
बैठकर काम करने वाले लोगों को
Fiber की मात्रा ज्यादा होने की वजह से जिन लोगों को
लगातार
कई घंटों बैठना हो, उन्हें पोहा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि पाचन मुश्किल होने की वजह से ब्लॉटिंग और एसिडिटी होने लगती है।
किसके लिए पोहा खाना है फायदेमंद
ब्रेकफास्ट में पोहा उन लोगों के लिए हेल्दी है जिनका डाइजेशन अच्छा रहता है और वो आसानी से खाने को पचा लेते हैं। साथ ही जिन्हें घंटों बैठ कर काम नहीं करना है और फिजिकल वर्क करना है। उनके लिए पोहा ब्रेकफास्ट में खाना सही है।
Tags:    

Similar News

-->