Health Tips: बॉडी में ये लक्षण न्यूट्रिशन की कमी का देते हैं संकेत

Update: 2024-08-06 01:31 GMT
Health Tips हेल्थ टिप्स: हमारे शरीर को कई तरह के न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। जिनमे से एक भी कम होने पर शरीर फौरन रिएक्शन देता है। लेकिन कई बार हम शरीर के इन रिएक्शन को समझने में गलती करते हैं या देर कर देते हैं। जिसकी वजह से जरूरी न्यूट्रिशन की कमी बीमारी पैदा करने लगती है। अगर आपको बार-बार जम्हाई आती है या फिर ठंड ज्यादा लगती है। तो शरीर के इन लक्षणों को अनदेखा करने की बजाय जानें किन वजहों से होती हैं ये समस्याएं।
बार-बार जम्हाई आती है
नींद की कमी की वजह से जम्हाई आना बेहद कॉमन है। अगर किसी की नींद नहीं पूरी हुई है या फिर शरीर में बहुत थकान है तो जम्हाई आना नेचुरल प्रोसस है। लेकिन थकान और कमजोरी की वजह से हमेशा और बार-बार जम्हाई ले रहे हैं तो ये शरीर में आयरन की कमी की ओर इशारा करते हैं।
हाथ-पैरों की मसल्स में दर्द
अगर हर वक्त हाथ-पैरों की मसल्स में दर्द बना रहता है। जरा सा काम करते ही शरीर दर्द होने लगता है तो ये मैग्नीशियम की कमी की ओर इशारा करता है। मैग्नीशियम की कमी की वजह से अक्सर बॉडी में क्रॉनिक दर्द होने लगता है
। Mussels
में ऐंठन महसूस होती है।
हाथ-पैरों में झनझनाहट
हाथ-पैरों में चींटी काटने जैसा महसूस होता है या फिर झनझनाहट महसूस होती है। तो ये लक्षण विटामिन बी 12 की कमी के संकेत देते हैं। विटामिन बी 12 की कमी शरीर को कमजोर बना देती है। जिसकी वजह से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है और इंसान को डिप्रेशन जैसी समस्या भी होने लगती है।
हड्डियों में दर्द
अगर हर वक्त कमर दर्द होता है या फिर पैरों में दर्द बना रहता है तो इसका
कारण
शरीर में विटामिन डी की कमी होती है। केवल हड्डियों में दर्द ही नही बल्कि विटामिन डी की कमी की वजह से बार-बार बीमार पड़ना, बहुत चिंता होना, डिप्रेशन और चोट का घाव जल्दी ना भरना भी शामिल है।
ठंड ज्यादा लगना
अगर आपको नॉर्मल लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस होती है। शरीर का टेंपरेचर कम रहता है तो ये आयोडीन की कमी से होने वाले हाइपोथायरॉयड की निशानी होता है। कई बार खून की कमी, डायबिटीज और विटामिन बी 12 की कमी भी ठंड लगने का कारण होता है। हालांकि इन लक्षणों से ही सही न्यूट्रिशन की कमी का पता नहीं चलता। इसके लिए पूरी जांच जरूरी होती है। जिससे सही पोषक तत्वों को पूरा किया जा सके।
Tags:    

Similar News

-->